WWE Draft 2024 से Cody Rhodes को क्यों किया गया दूर? जानिए बड़ा कारण

कोडी रोड्स स्मैकडाउन रोस्टर का हिस्सा होंगे।
2022 में कंपनी में वापसी के बाद से कोडी रोड्स (Cody Rhodes) WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार में से एक हैं। अमेरिकन नाइटमेयर ने वापसी के बाद से हर हफ्ते कई मैच लड़े और अपने कौशल से हर किसी को प्रभावित किया। यही कारण है कि देखते ही देखते वह मौजूदा WWE रोस्टर के टॉप स्टार्स में से एक बन गए।
आप जानते ही होंगे कोडी के समर्पण और कड़ी मेहनत का फल उन्हें रेसलमेनिया 40 में मिला, जहां उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया। ये पहली बार था जब कोडी WWE वर्ल्ड चैंपियन बने, कोडी भले ही मौजूदा रोस्टर के टॉप स्टार हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें WWE Draft 2024 का हिस्सा नहीं बनाया गया है। यहां हम आपको बताएंगे इसके पीछे का असल कारण क्या है।
Cody Rhodes को क्यों नहीं बनाया गया ड्राफ्ट का हिस्सा?
WWE ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर WWE ड्राफ्ट 2024 के नियमों का खुलासा कर दिया। जहां कंपनी ने स्पष्ट कर दिया कि प्रत्येक चैंपियन को उनके मौजूदा रोस्टर में बरकरार रखा जाएगा, यानी की उनके ब्रांड में कोई भी बदलाव नहीं होगा। लेकिन WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस ‘काबुकी वारियर्स’ को ड्राफ्ट का हिस्सा बनाया जाएगा, क्योंकि ये दोनों ही ब्रांड का चैंपियनशिप है।
आप जानते ही होंगे कोडी रोड्स रेसलमेनिया 40 नाइट 2 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने से पहले तक रॉ रोस्टर का हिस्सा थे। लेकिन क्योंकि ये चैंपियनशिप स्मैकडाउन का प्रमुख टाइटल है, इसलिए कोडी चैंपियन बनने के बाद ही स्मैकडाउन रोस्टर का हिस्सा हो गए। रोमन रेंस के बाद अब उनके कंधों पर जिम्मेदारी रहेगी की वह स्मैकडाउन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें, ठीक वैसे ही जैसे रोमन ने रेसलमेनिया से पहले तक करके दिखाया था।
ये सभी चैंपियन नहीं होंगे ड्राफ्ट 2024 का हिस्सा
कोडी रोड्स ड्राफ्ट से हटने वाले एकमात्र चैंपियन नहीं हैं। बता दें विमेंस टैग टीम चैंपियंस के अलावा बाकी और किसी भी चैंपियन के ब्रांड में बदलाव नहीं किया जाएगा। यानी की ‘वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन’ डेमियन प्रीस्ट, ‘इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन’ सैमी जेन, ‘विमेंस वर्ल्ड चैंपियन’ बेकी लिंच, ‘वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस’ ऑसम ट्रुथ पहले की तरह रॉ रोस्टर का ही हिस्सा होंगे।
वहीं दूसरी ओर, कोडी रोड्स, WWE विमेंस चैंपियन’ बेली, ‘यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन’ लोगान पॉल, ‘WWE टैग टीम चैंपियंस’ ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वालर स्मैकडाउन में मौजूद रहेंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.