Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी है काली पट्टी? यहां जानें इसका बड़ा कारण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 23, 2026 at 11:00 PM
Modified at :April 23, 2026 at 11:00 PM
MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी है काली पट्टी? यहां जानें इसका बड़ा कारण

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं।

23 अप्रैल, 2026 को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम में जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) का हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू हुआ, तो एक बात पर हर क्रिकेट प्रशंसक का ध्यान गया।

दरअसल, इस महामुकाबले में CSK के सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यह देखकर हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर CSK के खिलाड़ियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? बता दें, यह टीम के अपने एक साथी के प्रति एकजुटता और गहरे सम्मान को दिखाने का बेहद भावुक तरीका था।

वजह: मुकेश चौधरी का पारिवारिक दुख

CSK के खिलाड़ियों ने यह काली पट्टी अपने साथी खिलाड़ी और टीम के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहनी है। मुकेश की मां प्रेमा देवी, पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रही थीं। उनका इलाज मुंबई के टाटा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

एक खिलाड़ी के लिए आईपीएल जैसे इतने बड़े और व्यस्त टूर्नामेंट के बीच में अपने परिवार के किसी इतने करीबी सदस्य को खोना बहुत ही दर्दनाक और कठिन अनुभव होता है। इस दुखद घड़ी में भी मुकेश ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

वह अपनी मां के अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए अपने घर भीलवाड़ा गए थे, लेकिन वह समय से वापस लौट आए और इस महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम में शामिल हुए।

टीम का साथ और अटूट समर्थन

CSK की पूरी टीम का इस तरह काली पट्टी बांधकर मैच खेलना यह दिखाता है, कि यह टीम सिर्फ मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों का समूह नहीं है, बल्कि एक परिवार की तरह है। फ्रैंचाइजी ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर मुकेश और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और कहा है कि वे इस दुख की घड़ी में पूरी तरह मुकेश के साथ खड़े हैं।

मुकेश चौधरी के लिए यह समय बहुत कठिन है, लेकिन टीम के इस साथ ने उन्हें मानसिक रूप से हिम्मत दी है। क्रिकेट के मैदान पर चाहे जीत-हार की कितनी भी कड़ी टक्कर क्यों न हो, चेन्नई सुपर किंग्स का यह कदम साबित करता है कि इंसानियत और आपसी प्यार खेल से कहीं ऊपर है।

बता दें, सोशल मीडिया पर भी फैंस मुकेश के प्रति अपनी सहानुभूति दिखा रहे हैं और उन्हें इस मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखने के लिए ढेर सारे संदेश भेज रहे हैं। पूरा क्रिकेट जगत इस दुख की घड़ी में मुकेश और उनके परिवार के साथ है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.