पहले ही मैच में क्यों फेल हुआ CSK का टॉप ऑर्डर? जानिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में कहां हुई चूक

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से मात दी।
आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (RR vs CSK) की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। राजस्थान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह निर्णय टीम के लिए एकदम सही साबित हुआ।
नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हुए सैमसन
मैच की शुरुआत में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट केवल 20 रन के स्कोर पर गंवा दिए। इस मैच में सबसे अधिक नजरें चेन्नई की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे और टी20 वर्ल्ड कप में हीरो रह चुके संजू सैमसन पर टिकी थीं, लेकिन वह बड़ा स्कोर बनाने में असफल हुए।
दूसरे ओवर में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की अंतिम गेंद पर सैमसन स्ट्राइक पर थे, बर्गर ने एक बेहतरीन गेंद डाली। यह गेंद टप्पा खाने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज से बाहर की तरफ जा रही थी।
सैमसन इस गेंद की गति और स्विंग को बिल्कुल भी परख नहीं पाए। उनके पैर क्रीज पर एक दम जमे रह गए और उन्होंने बिना सोचे गेंद को हिट करने की कोशिश की, गेंद उनके बैट पर लगते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी, और वह सात गेंदों का सामना करके केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए।
लाल मिट्टी की पिच उसपर बारिश की नमी ने किया सोने पर सुहागे वाला काम
यह लाल मिट्टी की पिच है, जिससे गेंद को अच्छा उछाल मिलता है। बारिश और लंबे समय तक कवर रहने की वजह से पिच और आउटफील्ड दोनों में नमी बनी हुई थी, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिला, गेंद को अच्छा उछाल और रफ्तार दोनों ही मिली। इस कंडिशन का फायदा नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर ने उठाया और पावरप्ले में दोनों ने एक-एक विकेट चटकाया।
धोनी की गैरमौजूदगी में हुई ऐसी अनहोनी
सीएसके की बैटिंग यूनिट संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, म्हात्रे जैसे बल्लेबाजों से लैस थी लेकिन इस टॉप ऑर्डर को राजस्थान के गेंदबाजों ने ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। चार बल्लेबाज सिर्फ 14 रन ही जोड़ पाए।संजू सैमसन महज 6 रन बना पाए, ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 6 ही रन बनाए, आयुष म्हात्रे तो खाता नहीं खोल पाए और मैथ्यू शॉर्ट ने महज 2 रन बनाए।
इससे पहले साल 2011 में भी आरसीबी के खिलाफ चेन्नई के टॉप 4 बल्लेबाज 14 रन बना सके थे। उस मैच में हसी ने 4, विजय ने 6, रैना ने 4 और बदरीनाथ खाता नहीं खोल पाए थे।
CSK के साथ 2020 के बाद पहली बार देखने को मिला ये नजारा
2020 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब संजू सैमसन सीजन के अपने पहले ही मैच में अर्धशतक बनाने से चूक गए। उनके जल्दी आउट होने का असर टीम के टॉप ऑर्डर पर साफ दिखा। महज तीन ओवर के भीतर ही चेन्नई का स्कोर 19 रन पर 2 विकेट हो गया, जिसमें सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही पवेलियन लौट चुके थे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.