DC vs MI मैच से हार्दिक पांड्या क्यों हुए बाहर? IPL 2026 की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

(Courtesy : Getty Images)
हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।
आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के कैंप से एक बड़ी खबर सामने आई।
दरअसल, कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सूर्या ने टॉस के दौरान पांड्या की अनुपस्थिति पर बड़ी जानकारी दी।
सूर्यकुमार यादव ने बताई हार्दिक पांड्या के बाहर होने की असल वजह

टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि हार्दिक पांड्या ठीक नहीं हैं और इसी वजह से वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
हार्दिक का बाहर होना मुंबई के लिए बड़ा नुकसान है। वह सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम के सबसे अहम ऑलराउंडर भी हैं। बल्लेबाजी में उनकी फिनिशर की भूमिका, बॉलिंग में अहम ओवर्स डालना और कप्तानी का अनुभव, ये तीनों चीजें एक साथ टीम को मजबूती देती हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी सीधे टीम बैलेंस पर असर डालती है।
हार्दिक के बाहर होने के साथ ही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में भी कई बदलाव देखने को मिले। इस मुकाबले में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर को प्लेइंग XI में शामिल किया गया।
DC vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.