Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

CSK vs DC मैच में क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी? जानिए आईपीएल 2026 के मैच 18 में थाला के नहीं खेलने का बड़ा कारण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 11, 2026 at 8:25 PM
Modified at :April 11, 2026 at 8:25 PM
CSK vs DC मैच में क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी? जानिए आईपीएल 2026 के मैच 18 में थाला के नहीं खेलने का बड़ा कारण

(Courtesy : Getty Images)

एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक CSK के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है।

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच आज जब चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के खिलाफ मैदान पर उतरी, तो फैंस की नजरें एक बार फिर अपने चहेते ‘थाला’ एमएस धोनी को ढूंढती नजर आई।

हालांकि, फैंस के हाथ एक बार फिर निराशा लगी। धोनी आज के मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। सीजन के लगातार चौथे मैच में धोनी की अनुपस्थिति ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के इंतजार को और बढ़ा दिया है।

काफ की चोट बनी बाधा

एमएस धोनी के आज न खेलने की सबसे बड़ी वजह उनकी ‘काफ मसल इंजरी’ है। बता दें यह चोट उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अभ्यास सत्र के दौरान लगी थी, जिसके चलते वह शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाए।

हाल ही में चेपॉक के नेट्स में धोनी को बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते और लंबे छक्के लगाते हुए देखा गया था, जिससे उनके आज खेलने की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। यही कारण है कि धोनी को आज के मैच में भी नहीं खिलाने का निर्णय लिया गया है।

मैनेजमेंट का ‘वेट एंड वॉच’ फॉर्मूला

Who will replace MS Dhoni in CSK’s XI for RR vs CSK clash of IPL 2026?
MS Dhoni. (Photo by Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images)

रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी इस समय रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हालांकि, वह बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, लेकिन विकेटकीपिंग के लिए जरूरी फुर्ती और विकेटों के बीच तेजी से दौड़ने के लिए वे अभी पूरी तरह फिट नहीं पाए गए हैं। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टूर्नामेंट अभी लंबा है, इसलिए अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी की चोट को बढ़ाना टीम के लिए महंगा साबित हो सकता है।

कब होगी धोनी की वापसी?

CSK के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि धोनी की रिकवरी काफी तेज हो रही है। सूत्रों की मानें तो धोनी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी टीम का मनोबल बढ़ाने और उचित मार्गदर्शन देने के लिए जरुरी है, ऐसे में हर कोई बेसब्री से उनका इंतजार कर रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल अपने तीनों मैच हार कर अंक तालिका में संघर्ष कर रही है और अपने अनुभवी लीडर की कमी को साफ तौर पर महसूस कर रही है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.