CSK vs GT मैच में क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी? जानिए आईपीएल 2026 के 37वें मैच में थाला के नहीं खेलने का बड़ा कारण

एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है।
आईपीएल 2026 में आज एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू हुआ, लेकिन मैच की शुरुआत के साथ ही चेन्नई के फैंस के लिए एक बड़ी निराशाजनक खबर आई।
बता दें, चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। हर तरफ यही चर्चा है कि आखिर धोनी आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं-
CSK vs GT मैच में धोनी क्यों नहीं खेल रहे हैं?

धोनी के नहीं खेलने से फैंस काफी चिंतित हैं। बता दें, एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, एमएस ने पूरी तरह से फिटनेस हासिल कर ली है, लेकिन वह किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेकर टीम के विनिंग कॉम्बिनेशन को बिगाड़ना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि पूरी तरह फिट होने के बावजूद, वह आज नहीं खेल रहे हैं।
उनका यह निर्णय बताता है कि वह अब टीम के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। वह जानते हैं कि चेन्नई को एक मजबूत भविष्य की जरूरत है और इसके लिए युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके मिलना अनिवार्य है। वह खुद को बाहर रखकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं, कि टीम का वर्तमान बैलेंस न बिगड़े और युवा खिलाड़ी बड़ी जिम्मेदारियां उठाना सिखें।
टीम की रणनीति और धोनी की भूमिका
धोनी का यह कदम उनके निस्वार्थ स्वभाव को दर्शाता है। एक दिग्गज खिलाड़ी होने के बावजूद, वह अपनी जगह को लेकर नहीं, बल्कि टीम की लॉन्ग-टर्म सफलता को लेकर चिंतित हैं। फिटनेस की कोई समस्या नहीं होने के बावजूद, उनका यह फैसला टीम मैनेजमेंट की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह युवा टैलेंट को तराशने और उन्हें मैच के दबाव में परिपक्व होने का पूरा अवसर देना चाहते हैं।
आज के मैच में जब टॉस के समय धोनी का नाम टीम शीट में नहीं दिखा, तो यह स्पष्ट हो गया कि वह टीम के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका में बने हुए हैं। हालांकि, वह मैदान पर खिलाड़ी के तौर पर नहीं उतर रहे हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी डगआउट में टीम के लिए एक बड़े सहारे के रूप में बनी हुई है।
फैंस के लिए धोनी को मैदान पर न देखना हमेशा से कठिन होता है, लेकिन CSK के भविष्य के लिए यह धोनी का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है। वह जानते हैं कि उन्हें कब और कैसे टीम से पीछे हटकर नई पीढ़ी को मौका देना है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.