SRH vs CSK मैच में क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी? जानिए आईपीएल 2026 के 27वें मैच में थाला के नहीं खेलने का बड़ा कारण

एमएस धोनी चोट के चलते आईपीएल 2026 में अब तक नहीं खेल पाए हैं।
आईपीएल 2026 में आज शनिवार के डबल हेडर मुकाबले में जब सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) की टीमें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हुई। तो टॉस के वक्त एक बार फिर फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था—क्या आज एमएस धोनी खेलेंगे?
लेकिन जैसे ही ऋतुराज गायकवाड़ ने प्लेइंग 11 का खुलासा किया, फैंस को फिर से मायूसी हाथ लगी। क्योंकि चेन्नई के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी आज भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
SRH के खिलाफ क्यों नहीं खेले एमएस धोनी?

धोनी के लगातार बाहर रहने को लेकर अब स्थिति पूरी तरह साफ है। धोनी आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही काफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। यह चोट उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी थी।
हालांकि, धोनी टीम के साथ हैदराबाद आए हैं और नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं। जिससे फैंस को उम्मीदें थीं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी अभी अपनी चोट से उभर रहे हैं। वह अपनी 100% फिटनेस के काफी करीब पहुंच चुके हैं।
लेकिन मैच की तीव्रता और विकेटकीपिंग में मांसपेशियों पर पड़ने वाले दबाव को देखते हुए। उन्हें अभी और समय देने का फैसला लिया गया है। पूरे टूर्नामेंट में जब से धोनी बाहर हैं, तब से संजू सैमसन ने ही विकेट के पीछे की कमान संभाली है। वह टीम की बल्लेबाजी में भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।
टीम प्रबंधन का मानना है कि धोनी को जल्दबाजी में मैदान पर उतारकर चोट को दोबारा गंभीर बनाने के बजाय पूरी तरह फिट होने का मौका देना ही बेहतर है।
धोनी डगआउट से टीम के साथ बने हुए हैं और युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन फिलहाल उनकी रिकवरी ही टीम की पहली प्राथमिकता बनी हुई है। सब की नजरें अब अगले मैचों पर हैं कि धोनी कब तक पूरी तरह मैच-फिट होकर वापस लौटेंगे।
एमएस धोनी के आईपीएल आंकड़े
एमएस धोनी आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व ने हमेशा CSK को आगे बढ़ाया है। धोनी ने अब तक 278 आईपीएल मैचों की 242 पारियों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस लीग में 24 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.