Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

GT vs MI मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? जानिए आईपीएल 2026 के 30वें मैच में हिटमैन के नहीं खेलने का बड़ा कारण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 20, 2026 at 10:27 PM
Modified at :April 20, 2026 at 10:27 PM
GT vs MI मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? जानिए आईपीएल 2026 के 30वें मैच में हिटमैन के नहीं खेलने का बड़ा कारण

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में अब तक चार मैच खेले हैं।

IPL 2026 में आज का दिन मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बेहद मायूस करने वाला रहा है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा मैदान पर नजर नहीं आए।

आईपीएल 2026 के 30वें मैच के टॉस के वक्त जैसे ही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन की आधिकारिक घोषणा हुई, तो फैंस को स्पष्ट हो गया कि रोहित आज की टीम का हिस्सा नहीं हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

RCB के खिलाफ लगी थी चोट

Rohit Sharma to star in Netflix project? Indian legend drops major hint in middle of IPL 2026
Rohit Sharma. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

रोहित को यह चोट पिछले रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। बता दें मैच में बल्लेबाजी करते समय उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में गंभीर खिंचाव आ गया था, जिसके चलते उन्हें बीच पारी में ही रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। यह चोट मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई।

लगातार दूसरे मुकाबले से बाहर हुए हिटमैन

इस चोट की गंभीरता को देखते हुए, रोहित शर्मा इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ उनकी फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

पिछले कुछ दिनों में उन्होंने रिकवरी पर काफी काम किया है और वह नेट्स में हल्के अभ्यास सत्र में भी देखे गए थे। लेकिन किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए, उन्हें आज के मैच में भी आराम देने का फैसला किया गया है।

MI के लिए फिटनेस सर्वोपरि

टीम के मुख्य कोच और प्रबंधन का स्पष्ट मानना है कि टूर्नामेंट अभी काफी लंबा है। रोहित जैसे दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी की सेहत और फिटनेस टीम के लिए सर्वोपरि हैं। रोहित को जल्दबाजी में मैदान पर उतारकर चोट को और गंभीर बनाने के बजाय, उन्हें पूरी तरह फिट होकर वापसी करने का अवसर दिया जा रहा है।

हालांकि, मैदान पर भले ही आज रोहित बल्लेबाजी करते न दिखें, लेकिन वे डगआउट में टीम के साथ मौजूद रहेंगे। वह अपने बेशुमार अनुभव से, डगआउट से ही टीम का मनोबल बढ़ाते और युवा खिलाड़ियों को रणनीतिक सलाह देते हुए नजर आएंगे।

मुंबई के फैंस को अब अगले मैच में उनके वापसी की पूरी उम्मीद है। ताकि हिटमैन एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर सकें।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.