Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

MI vs SRH मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? जानिए आईपीएल 2026 के 41वें मैच में हिटमैन के नहीं खेलने का बड़ा कारण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 29, 2026 at 11:13 PM
Modified at :April 29, 2026 at 11:13 PM
MI vs SRH मैच में क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? जानिए आईपीएल 2026 के 41वें मैच में हिटमैन के नहीं खेलने का बड़ा कारण

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में अब तक चार मैच खेले हैं।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला शुरू हो गया है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लेकिन साथ में फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है कि रोहित शर्मा आज के मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।

मुंबई के लिए आज का मैच काफी अहम है, क्योंकि टूर्नामेंट में आगे बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में जीत की जरूरत है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें केवल 2 में जीत मिली है और वे पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में काफी मजबूत दिख रही है और अंक तालिका में अच्छी स्थिति में है। मुंबई के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि एक और हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर देगी।

रोहित शर्मा क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Rohit Sharma to star in Netflix project? Indian legend drops major hint in middle of IPL 2026
Rohit Sharma. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

आज के मैच में सबसे बड़ी चर्चा रोहित शर्मा के न खेलने की है। रोहित आज भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। वह पिछले तीन मैचों से लगातार बाहर हैं। उन्हें 12 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और तब से लेकर अब तक रोहित पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जिस कारण टीम प्रबंधन उन्हें खिलाकर कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाहता।

उनका न होना मुंबई के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह न केवल एक अनुभवी बल्लेबाज हैं बल्कि टीम के मुख्य स्तंभ भी रहे हैं।रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई की टीम काफी दबाव में दिख रही है। रोहित टीम को शुरुआत में तेजी और स्थिरता दोनों देते थे, जिसकी कमी पिछले कुछ मैचों में साफ दिखी है।

अब सारा दारोमदार टीम के बाकी बल्लेबाजों पर है कि वे रोहित के बिना सनराइजर्स की शानदार गेंदबाजी का सामना कैसे करते हैं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी चुनी है, तो आज के मैच में टीम पर एक बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होगा ताकि वे विपक्षी टीम को लक्ष्य का पीछा करने में मुश्किल में डाल सकें।

विल जैक्स और रयान रिकल्टन संभाल रहे हैं मोर्चा

आज के मैच में विल जैक्स और रयान रिकेल्टन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह एक बड़ा बदलाव है, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरते ही अपना इरादा साफ कर दिया।

टीम प्रबंधन और प्रशंसकों को उम्मीद है कि ये दोनों युवा खिलाड़ी रोहित शर्मा की कमी को पूरा करेंगे। प्रशंसकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या आज की यह नई ओपनिंग जोड़ी टीम को जीत की पटरी पर लौटा पाती है या नहीं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.