Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

GT vs SRH मैच में लैवेंडर जर्सी में क्यों उतरी गुजरात टाइटंस? जानिए बड़ी वजह

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 12, 2026 at 8:43 PM
Modified at :May 12, 2026 at 9:00 PM
GT vs SRH मैच में लैवेंडर जर्सी में क्यों उतरी गुजरात टाइटंस? जानिए बड़ी वजह

(Courtesy : IPL)

गुजरात टाइटंस ने SRH के खिलाफ मैच में अपनी जर्सी बदलकर फैंस का ध्यान खींच लिया।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के खाते में इस समय 11-11 मैचों में 14-14 अंक हैं और इस मुकाबले की विजेता टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।

हालांकि, मैच शुरू होते ही फैंस की नजर गुजरात टाइटंस की जर्सी पर गई। आमतौर पर डार्क नेवी ब्लू जर्सी में खेलने वाली GT इस मुकाबले में लैवेंडर रंग की जर्सी में नजर आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इसकी वजह पूछने लगे।

कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पहनी खास जर्सी

Gujarat Titans wearing lavender colour jersey
Gujarat Titans are wearing a lavender colour jersey in IPL 2026

दरअसल, गुजरात टाइटंस ने यह खास लैवेंडर जर्सी कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पहनी है। फ्रेंचाइजी हर सीजन एक मुकाबले में इस खास जर्सी के साथ मैदान पर उतरती है, ताकि कैंसर से लड़ रहे लोगों, सर्वाइवर्स और उनके परिवारों के प्रति समर्थन दिखाया जा सके।

अब यह पहल टीम की एक परंपरा बन चुकी है और लगातार चौथे सीजन गुजरात टाइटंस इस खास उद्देश्य के साथ लैवेंडर जर्सी में खेल रही है। फ्रेंचाइजी ने मैच से पहले सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट शेयर किए और बताया कि यह जर्सी सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि कैंसर से लड़ रहे लोगों के लिए समर्थन और सम्मान का प्रतीक है।

शानदार फॉर्म में चल रही है गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम लगातार चार मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरी है और घरेलू मैदान पर उसका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में GT ने पांच मैच जीते हैं, जबकि SRH को सिर्फ एक जीत मिली है। इसी वजह से अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले को प्लेऑफ रेस के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.