Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

तीन बड़े कारण क्यों Jey Uso को जीतना चाहिए WWE Money in the Bank 2024

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 12, 2024 at 12:14 AM
Modified at :June 12, 2024 at 12:14 AM
तीन बड़े कारण क्यों Jey Uso को जीतना चाहिए WWE Money in the Bank 2024

(Courtesy : WWE)

जे उसो मौजूदा रॉ रोस्टर के टॉप स्टार्स में से एक है।

जे उसो (Jey Uso) जब से द ब्लडलाइन को अलविदा कहकर मंडे नाइट रॉ में आए हैं, तब से वह रेड ब्रांड के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक बन गए हैं। फैंस से मिलने वाला प्यार और बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब उन्हें रॉ का सबसे पसंदीदा स्टार कहा जाना बिल्कुल गलत नहीं होगा।

वहीं अब, WWE रॉ के हालिया एपिसोड में जे उसो ने अपना नाम मनी इन द बैंक लैडर मैच के पहले दावेदार के रूप में पेश कर दिया है। चूंकि, जे का सिंगल्स रन काफी बढ़िया रहा है, ऐसे में हर कोई उन्हें मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीतकर चैंपियन बनते हुए देखना चाहता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बड़े कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों जे उसो को मनी इन द बैंक 2024 कॉन्ट्रैक्ट जीतना चाहिए।

3. टैग टीम चैंपियनशिप के अलावा कोई सिंगल्स चैंपियनशिप नहीं जीता

आप जानते ही होंगे जे उसो ने अपने WWE करियर की शुरुआत अपने भाई, जिमी उसो के साथ बतौर टैग टीम की थी। इस जोड़ी को आधुनिक युग की सबसे प्रसिद्ध टैग टीमों में से एक माना जाता है, जिन्होंने एक साथ 10 बार टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

एक टैग टीम रेसलर के रूप में इतनी सफलता के बावजूद, जे ने अभी तक एक भी सिंगल्स चैंपियनशिप नहीं जीता है। यही कारण है कि मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट उनके करियर को एक अलग स्तर पर ले जाने में काफी मदद करेगा।

2. मौजूदा रोस्टर के टॉप स्टार्स में से एक

जे उसो न केवल रॉ रोस्टर पर बल्कि सभी WWE शो में सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार में से एक है। इस बात का पता हर हफ्ते उनके आगमन के समय होने वाले YEET चैंट से हो जाता है। इसके अलावा उनके आने के बाद फैंस का उन्हें मिलने वाला प्यार और स्पोर्ट उनके बड़े स्टार बनने की गवाही देता है। ऐसे में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनसे बढ़िया स्टार इस समय कोई और नहीं है जो मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को जीते।

1. Jey Uso के लिए पहला सिंगल्स चैंपियनशिप जीतना जरुरी

जे उसो अब तक अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग और प्रतिभा के बावजूद सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने में असफल साबित हुए हैं। अब तक जे का सिंगल्स रन बहुत शानदार रहा है और देखते ही देखते वह फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक बन गए हैं। आप जानते ही होंगे रोमन रेंस, गुंथर और डेमियन प्रीस्ट जैसे बढ़िया रेसलर्स को जे उसो ने सिंगल्स मैच में काफी कड़ी चुनौती दी थी।

ऐसे में हर कोई उन्हें अब वर्ल्ड चैंपियन के रूप में देखना चाहता है और संभावना है कि WWE उन्हें मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीताकर चैंपियन बनाने के बारे में विचार कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह न सिर्फ अपनी पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीतेंगे, बल्कि सफलता के मामले में अपने जुड़वा भाई जिमी उसो को पछाड़ देंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement