Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

तीन बड़े कारण क्यों LA Knight को Logan Paul की जगह WWE का अगल यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनना चाहिए

Published at :June 15, 2024 at 7:51 PM
Modified at :June 15, 2024 at 7:51 PM
Post Featured Image

(Courtesy : WWE)

Subhajit Chakraborty


लोगन पॉल ने अब तक केवल दो बार ही यूएस चैंपियनशिप को डिफेंड किया है।

लोगन पॉल (Logan Paul) वर्तमान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं, जिन्होंने सऊदी अरब में हुए 2023 WWE क्राउन ज्वेल इवेंट में रे मिस्टीरियो को हराकर ये टाइटल जीता था। पॉल तब से इस चैंपियनशिप पर राज कर रहे हैं। हालांकि, तब से लेकर अब तक उन्होंने केवल दो बार इस टाइटल को डिफेंड किया है। पहली बार रॉयल रंबल 2024 में केविन ओवेंस के खिलाफ और दूसरी बार रेसलमेनिया 40 में केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ एक ट्रिपल थ्रेट मैच में। लेकिन इसके अलावा उन्होंने किसी और दूसरे स्टार के खिलाफ अपने चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं किया है।

हालांकि, पिछले कुछ WWE स्मैकडाउन एपिसोड में एलए नाइट (LA Knight) को उनके अगले प्रतिद्वंद्वी के रूप में टीज किया जा रहा है। वहीं नाइट ने खुद भी खुलासा कर दिया है कि, उन्होंने यूएस टाइटल पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। तो चलिए चूंकि WWE एक नई स्टोरीलाइन की नींव रख रहा है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्यों एलए नाइट को लोगन पॉल की जगह अगला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनना चाहिए।

एलए नाइट चैंपियन बनने के हकदार हैं

एलए नाइट पिछले साल से WWE के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में WWE के कई बड़े स्टार्स के साथ रिंग शेयर किया है और यही कारण है कि वह देखते ही देखते फैंस के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक बन गए हैं। नाइट ने पिछले कुछ समय में जो भी किया है, उसे देखते हुए वह चैंपियन बनने के हकदार हैं। ऐसे में एलए नाइट के चैंपियनशिप सफर की शुरुआत करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप से बढ़िया और कुछ हो ही नहीं सकता।

लंबे समय तक चैंपियन रहने के बावजूद किया है बहुत कम डिफेंड

लोगन पॉल को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने हुए 200 से ज्यादा दिन हो गए हैं, और वह मौजूदा रोस्टर में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले चैंपियन हैं। हालांकि, इतने लंबे समय तक चैंपियन बने रहने के बावजूद उन्होंने बहुत ही कम मौकों पर उसे डिफेंड किया है। इससे इस चैंपियनशिप का महत्व भी कम होता जा रहा है। अगर एलए नाइट चैंपियन बन जाता है तो वह लोगन से ज्यादा उसे डिफेंड करेंगे, और यूएस चैंपियन की प्रतिष्ठा को बरकरार रखेंगे।

लोगन पॉल WWE के एक पार्ट टाइमर हैं

लोगन एक एक पार्ट टाइम सुपरस्टार है जो टेलीविजन पर बहुत कम ही दिखाई देते हैं। पॉल आमतौर पर स्मैकडाउन पर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं करते हैं। जैसा की आप जानते ही होंगे सेकेंडरी चैंपियनशिप को अक्सर स्मैकडाउन या रॉ पर डिफेंड किया जाता है, जैसे सैमी जेन अपने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को डिफेंड करते हैं।

यही कारण है कि लोगन की जगह नाइट को ये चैंपियनशिप जीतना चाहिए। ताकि कम से कम वह हर हफ्ते आकर यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दे सके, जैसा एक समय पर जॉन सीना किया करते थे। इससे बाकी सुपरस्टार्स को भी चैंपियनशिप पिक्चर में आने का मौका मिलेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement