LSG vs PBKS मैच में क्यों नहीं खेल रहे मिचेल मार्श? जानिए बड़ी वजह

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी ने सभी को चौंकाया।
आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के लिए बेहद अहम है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मिचेल मार्श के प्लेइंग XI में शामिल नहीं होने की रही।
मार्श इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। ऐसे में इतने अहम मुकाबले में उनका बाहर होना फैंस के लिए भी काफी हैरान करने वाला फैसला रहा। टॉस के समय भी उनकी गैरमौजूदगी पर काफी सवाल उठे।
क्यों नहीं खेल रहे मिचेल मार्श?

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिचेल मार्श को इस मुकाबले से बाहर रखा गया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी तक उनकी गैरमौजूदगी का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज के चलते उन्होंने LSG कैंप छोड़ दिया है।
ऑस्ट्रेलिया को 30 मई से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें मार्श टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसी वजह से उनके IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में नहीं खेलने की खबर सामने आई है।
LSG ने किए दो बड़े बदलाव
मिचेल मार्श के अलावा ऐडन मार्करम और मैथ्यू ब्रीट्जके भी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ा।
टीम ने प्लेइंग XI में अर्शिन कुलकर्णी और अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया। मार्श की गैरमौजूदगी में कुलकर्णी ने जोश इंग्लिस के साथ पारी की शुरुआत की।
ऋषभ पंत ने क्या कहा?
टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने कहा कि यह सीजन टीम के लिए काफी मुश्किल रहा है, लेकिन खिलाड़ियों ने इससे काफी कुछ सीखा है। उन्होंने फैंस से भी निराशाजनक प्रदर्शन के लिए माफी मांगी।
पंत ने कहा, “यह सीजन हमारे लिए कठिन रहा। लेकिन हमने काफी कुछ सीखा है। मैं यूपी से आए सभी फैंस से माफी मांगना चाहता हूं। हम आज अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे।”
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.