Asia Cup 2025 से क्यों कट सकता है यशस्वी जायसवाल का पत्ता? सामने आई बड़ी वजह

यशस्वी जायसवाल के एशिया कप 2025 से बाहर होने के संकेत मिल रहे हैं।
क्रिकेट फैंस इस समय एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का चयन होने वाला है। फैंस को भारतीय टीम के स्क्वाड के चयन का बेसब्री से इंतजार है। बता दें एशिया कप में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से करेगी।
यशस्वी जायसवाल को टेस्ट फॉर्मेट में ध्यान देने की नसीहत – रिपोर्ट

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनकी समिति 19 अगस्त को मुंबई में स्क्वाड का चयन करेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कुछ खिलाड़ियों का नाम पूरी तरह से तय माना जा रहा है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के चयन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के चयन पर खतरा मंडराने लगा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से आ रही एक रिपोर्ट की माने तो चयन समिति मुंबई के युवा और धाकड़ बल्लेबाज जायसवाल को शामिल नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि यशस्वी को क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट में अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। रेड बॉल फॉर्मेट में वह 2023 से लगातार भारतीय टीम में खेल रहे हैं और अहम सदस्य बन चुके हैं।
टी20 फॉर्मेट के अच्छे बल्लेबाज हैं यशस्वी जायसवाल
23 वर्षीय इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज की बात करें तो वह टी20 फॉर्मेट के एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में पहचान बना चुके हैं। आईपीएल में वह पिछले कुछ सालों से लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं। इतना ही नहीं यशस्वी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी जब भी मौका मिला है, तब अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें वह 22 पारियों में 36.15 की औसत और 165 के करीब की स्ट्राइक रेट से 723 रन बना चुके हैं। इस दौरान वह 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाने में सफल रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए कितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं?
यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
क्या यशस्वी जायसवाल एशिया कप 2025 में खेलेंगे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी जायसवाल 2025 एशिया कप नहीं खेलेंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी