Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर क्यों लगा भारी जुर्माना? गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुई एक छोटी सी गलती पड़ गई भारी

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 1, 2026 at 6:15 PM
Modified at :April 1, 2026 at 6:15 PM
IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर क्यों लगा भारी जुर्माना? गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुई एक छोटी गलती पड़ गई भारी

(Courtesy : BCCI)

आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करीबी जीत के साथ शुरुआत की। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला गया और आखिरी ओवर तक रोमांच बरकरार था। पंजाब ने 163 रनों के लक्ष्य को पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली इस मैच के स्टार रहे। उन्होंने नाबाद 72 रन बनाए और दबाव में पंजाब को जीत तक ले गए। उनकी सूझबूझ भरी पारी ने लड़खड़ाती हुई पंजाब को संभाला।

इससे पहले, पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 162 रनों पर रोक दिया था। युजवेंद्र चहल और वैशाक विजय कुमार ने मिलकर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पंजाब किंग्स को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंत में उन्होंने जीत के साथ मौजूदा सीजन की शुरुआत की।

मैच के बाद आखिर क्यों लगाया गया श्रेयस अय्यर पर जुर्माना?

Where will Shreyas Iyer bat at PBKS vs GT clash of IPL 2026?
Shreyas Iyer {PC: BCCI/IPL}

मैच के बाद, आईपीएल की गर्वनिंग बॉडी ने श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया। बता दें, यह जुर्माना पंजाब किंग्स द्वारा धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण लगाया गया। मैच के बाद जारी आईपीएल के आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई।

आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, टीमों को अपने ओवर निर्धारित समय के भीतर पूरे करने होते हैं। चूंकि यह पंजाब टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, इसलिए केवल कप्तान पर जुर्माना लगाया गया।

अय्यर को पिछले सीजन में भी इसी तरह के जुर्माने का सामना करना पड़ा था, जिसमें बार-बार उल्लंघन करने पर अधिक जुर्माना शामिल था। जुर्माने के बावजूद, श्रेयस और पूरी पंजाब की टीम इस बात से खुश होगी की उन्होंने नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। मैच में एक समय ऐसा था, जब प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब के हाथों से जीत छिन ही ली थी, लेकिन अंत में कोनोली की शानदार पारी ने सब संभाल लिया।

कोनोली ने अंत तक संयम बनाए रखा और मार्को जानसेन और जेवियर बार्टलेट के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां की। उनकी मैच-विनिंग पारी ने पंजाब को जीत दिलाई। अय्यर और पूरी टीम अब आगामी मैचों में अपनी ओवर-रेट सुधारने और जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

पंजाब का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.