Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

DC vs RR मैच में क्यों नहीं खेल रहे रविंद्र जडेजा? बड़ी वजह का हुआ खुलासा

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 17, 2026 at 9:50 PM
Modified at :May 17, 2026 at 9:50 PM
DC vs RR मैच में क्यों नहीं खेल रहे रविंद्र जडेजा? बड़ी वजह का हुआ खुलासा
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया।

आईपीएल 2026 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेले जा रहे अहम मुकाबले में राजस्थान की प्लेइंग XI ने सभी को चौंका दिया। टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस मैच में मैदान पर नजर नहीं आए। टॉस के समय जैसे ही प्लेइंग XI सामने आई, फैंस के बीच यह सवाल तेजी से उठने लगा कि आखिर जडेजा इस बड़े मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस के दौरान इस फैसले पर बात की। उन्होंने बताया कि टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं और इसी के तहत रविंद्र जडेजा को इस मैच में आराम दिया गया है। उनकी जगह अनकैप्ड खिलाड़ी रवि सिंह को डेब्यू का मौका मिला है।

रियान पराग ने बताई जडेजा के बाहर होने की असली वजह

Why did Ravindra Jadeja came to bat ahead of Donovon Ferreira in RR vs DC clash of IPL 2026? Revealed
Ravindra Jadeja. (Image: BCCI/IPL)

टॉस के दौरान रियान पराग ने साफ कहा कि रविंद्र जडेजा को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से इस मुकाबले में आराम दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स लगातार प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और ऐसे में टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों को फिट रखना चाहती है।

पराग ने कहा कि टीम में पिछले कुछ मैचों के दौरान चोटों की समस्या भी रही है। उन्होंने खुद बताया कि वह भी हैमस्ट्रिंग निगल की वजह से कुछ समय बाहर रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।

जडेजा की अनुपस्थिति में रवि सिंह को मिला डेब्यू का मौका

रविंद्र जडेजा की जगह राजस्थान रॉयल्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी रवि सिंह को प्लेइंग XI में शामिल किया। कप्तान रियान पराग ने बताया कि टीम इस मैच में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहती थी, क्योंकि पिच बाद में थोड़ी धीमी हो सकती है।

रवि सिंह के लिए यह आईपीएल डेब्यू मुकाबला है और ऐसे बड़े मैच में उन्हें मौका मिलना टीम मैनेजमेंट के भरोसे को दिखाता है। अब सभी की नजर इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहने वाली है।

आईपीएल 2026 में कैसा रहा है जडेजा का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए जडेजा ने इस सीजन टीम के लिए अहम योगदान दिया है। उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों में 190 रन बनाए हैं और साथ ही 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

जडेजा ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम को संतुलन दिया है। यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में उनका बाहर होना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहा।

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की मौजूदा स्थिति

रियान की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं। वह 12 अंकों और +0.082 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है।

अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला जीत जाती है, तो टीम टॉप-4 में पहुंच सकती है। वहीं प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति बनाने के लिए टीम को बाकी बचे मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement