Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RCB ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों पहनी है ग्रीन जर्सी? जानिए आईपीएल 2026 के 26वें मैच में ऐसा करने का बड़ा कारण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 18, 2026 at 3:37 PM
Modified at :April 18, 2026 at 3:37 PM
RCB ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों पहनी है ग्रीन जर्सी? जानिए आईपीएल 2026 के 26वें मैच में ऐसा करने का बड़ा कारण

(Courtesy : BCCI/IPL)

RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। बता दें इस सीजन के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 18 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस अपनी पारंपरिक लाल और नीली जर्सी की जगह ‘ग्रीन जर्सी’ पहनकर मैदान पर उतरेगी।

जब भी बेंगलुरु की टीम मैदान पर हरी जर्सी पहनकर आती है, तो स्टेडियम का नजारा ही बदल जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हर सीजन में सिर्फ एक बार RCB की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर क्यों खेलती है?

पर्यावरण के लिए एक बड़ी मुहिम: ‘Go Green’

RCB
RCB in Green Jersey. (Image Source: BCCI/IPL)

दरअसल, RCB की इस ग्रीन जर्सी के पीछे कोई फैशन या नया ट्रेंड नहीं, बल्कि पर्यावरण को बचाने का एक बहुत नेक मकसद है। साल 2011 में शुरू हुई ‘Go Green’ पहल के जरिए बेंगलुरु की टीम दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को यह संदेश देती है कि हमारी धरती को हरियाली और संरक्षण की सख्त जरूरत है। इस पहल के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुनिया की पहली ‘कार्बन न्यूट्रल’ क्रिकेट टीम भी बनी थी।

कचरे से बनी है यह जर्सी

इस जर्सी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे बनाने में किसी नए कपड़े का नहीं, बल्कि रीसाइकिल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। स्टेडियम और शहरों से इकट्ठा की गई प्लास्टिक की बोतलों को प्रोसेस करके यह खास धागा तैयार किया जाता है। इसके जरिए टीम यह बताना चाहती है कि कचरे का सही प्रबंधन करके भी हम पर्यावरण में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

सिर्फ जर्सी नहीं, परंपरा भी है खास

मैच के दौरान भी पर्यावरण को बचाने का संदेश साफ दिखता है। टॉस के वक्त RCB के कप्तान अपने विरोधी टीम के कप्तान को एक छोटा सा पौधा भेंट करते हैं। इसके साथ ही, इस मैच के दिन फैंस को भी सार्वजनिक वाहनों या साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ताकि कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके।

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल RCB काफी मजबूत स्थिति में है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टीम न सिर्फ पर्यावरण को बचाएगी, बल्कि मैदान पर अपने खेल से दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर प्लेऑफ की राह भी आसान करेगी। अब देखना यह होगा कि क्या यह ‘ग्रीन जर्सी’ एक बार फिर बेंगलुरु के लिए ‘लकी चार्म’ साबित होती है या नहीं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.