चार बड़े कारण क्यों WWE में रिया रिप्ली को बेबीफेस कैरेक्टर में वापसी करनी चाहिए

(Courtesy : WWE)
रिया रिप्ली ने चैंपियन बनने के बाद हर एक स्टार को डॉमिनेट किया।
रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को कुछ हफ्तों पहले कंधे की चोट के कारण WWE से ब्रेक पर जाना पड़ा था और इसी चोट के कारण उन्हें विमेंस वर्ल्ड टाइटल को त्यागना पड़ा था। लिव मॉर्गन ने बैकस्टेज रिप्ली पर अटैक कर दिया था, जो असल में रिप्ली को ब्रेक पर भेजे जाने के लिए ही बुक किया गया था।
उसके बाद मॉर्गन अपने लिए टारगेट सेट कर चुकी हैं कि रिप्ली के पास जो भी था, वो उसे हासिल करके ही दम लेंगी। यहां तक कि हाल ही में लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का किस भी देखा गया था। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए उन कारणों पर नजर डालते हैं जिनसे रिया रिप्ली को WWE में बेबीफेस किरदार में रिटर्न करना चाहिए।
4. WWE फैंस रिया रिप्ली को पसंद करते हैं
पिछले काफी समय से रिया रिप्ली हील किरदार में काम कर रही थीं, फिर भी WWE यूनिवर्स उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहा था। हील होने के बावजूद उन्हें जमकर चीयर किया जा रहा था, लेकिन चोट से रिटर्न के बाद शायद उन्हें विलेन किरदार देना सही नहीं होगा। रिप्ली की गैरमौजूदगी में लोग उन्हें ज्यादा याद कर रहे हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं कि उनकी वापसी को लोग आइकॉनिक अंदाज में चीयर करेंगे। इसलिए फैंस से मिल रहे जबरदस्त सपोर्ट के कारण WWE को सुनिश्चित करना चाहिए कि रिप्ली विमेंस डिवीजन की हीरो बन जाएं।
3. लिव मॉर्गन को सबक सिखाने के लिए
लिव मॉर्गन की बदला लेने की मानसिकता विकराल रूप लेती जा रही है। वो द जजमेंट डे को तोड़ने के इरादे भी दिखा चुकी हैं और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनका किस बहुत कुछ बयां कर रहा था। इस कारण मॉर्गन फिलहाल Raw की सबसे बड़ी हील सुपरस्टार बनी हुई हैं। मगर हर एक विलेन को सबक सिखाने के लिए हीरो को एंट्री लेनी पड़ती है। चूंकि WWE ने इस फ्यूड में पर्सनल एंगल को जोड़ा है, इसलिए बेहतर होगा कि रिया रिप्ली बेबीफेस किरदार में वापस आकर लिव मॉर्गन को कड़ा सबक सिखाएं।
2. रिया रिप्ली को द जजमेंट डे का साथ छोड़ना होगा
रिया रिप्ली अब भी WWE रोस्टर की सबसे लोकप्रिय फीमेल सुपरस्टार्स में से एक हैं, लेकिन अब भी आधिकारिक रूप से द जजमेंट डे का हिस्सा हैं। हालांकि द जजमेंट डे को अब भी बढ़िया रिएक्शन मिल रहा है, लेकिन रिप्ली की बढ़ती फैन फॉलोइंग और उनके चाहने वालों के मद्देनजर WWE को उन्हें द जजमेंट डे से बाहर होने के लिए बुक कर देना चाहिए। रिप्ली एक ‘लोन वॉरियर’ के रूप में ज्यादा बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार बन सकती हैं बजाय द जजमेंट डे में रहने के।
1. Raw को एक टॉप बेबीफेस की जरूरत है
रिया रिप्ली के ब्रेक पर जाने से Raw की विमेंस डिवीजन को बड़ा झटका लगा था। दूसरी ओर बैकी लिंच ने WWE के साथ नई डील साइन नहीं की थी और फिलहाल ब्रेक पर जा चुकी हैं। किसी को कोई आइडिया नहीं है कि बैकी कब तक वापसी करेंगी, लेकिन Raw रोस्टर को टॉप बेबीफेस फीमेल सुपरस्टार की फिलहाल सख्त जरूरत है। चूंकि लिव मॉर्गन अब रिया रिप्ली की जगह टॉप हील रेसलर बन चुकी हैं, ऐसे में रिप्ली को बैकी लिंच की जगह लेते हुए देखा जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल