चार बड़े कारण क्यों WWE में Roman Reigns को बेबीफेस कैरेक्टर में वापसी करनी चाहिए

(Courtesy : WWE)
“द ट्राइबल चीफ” WWE इतिहास के सबसे महान चैंपियनों में से एक हैं।
रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के मॉडर्न एरा में सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और वो अपने करियर में कई ऐतिहासिक लम्हों का हिस्सा रहे हैं। रोमन इस कंपनी में 9 बार चैंपियन रहे हैं, जिनमें 6 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत भी शामिल हैं। उन्होंने 2020 में वापसी करते हुए हील टर्न लिया और शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रोमन इतिहास के सबसे आइकॉनिक हील रेसलर्स में से एक बनेंगे।
उन्हें आखिरी बार WrestleMania 40 नाइट 2 में देखा गया था, जहां उन्हें कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। खैर इस आर्टिकल में हम उन चार बड़े कारणों से आपको अवगत कराने वाले हैं कि क्यों Roman Reigns को बेबीफेस किरदार में वापसी करनी चाहिए।
4. सोलो सिकोआ से पॉल हेमन को बचाने के लिए
रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ नियमित रूप से पॉल हेमन के मन में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। सिकोआ को अब टामा टोंगा और उनके भाई टांगा लोआ का साथ मिल रहा है और वो हेमन को अपना वाइज़मैन बनाना चाहते हैं। कई हफ्तों से हेमन के चेहरे के हावभाव बता रहे हैं कि वो सोलो सिकोआ से डरे हुए हैं और मजबूरी में उनके लिए काम कर रहे हैं। चूंकि इस समय हेमन ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें ब्लडलाइन में चीयर किया जा रहा है। इसलिए हेमन के साथ आकर तुरंत रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में पेश किया जा सकता है।
3. सोलो सिकोआ के झूठे दावों की पोल खोलने के लिए
पॉल हेमन ने कुछ हफ्तों पहले SmackDown में बताया था कि उन्होंने WrestleMania 40 के बाद से ही रोमन रेंस से बात नहीं की है। सोलो सिकोआ ने इस बात का फायदा उठाया और दावा किया कि उन्होंने रोमन रेंस से बात करते हुए द ब्लडलाइन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की अनुमति ले ली है।
सिकोआ ने यह भी दावा किया कि रोमन ने पॉल हेमन के लिए संदेश दिया है कि वो सिकोआ के वाइज़मैन बनकर रहें। मगर इन दावों का कोई सबूत नहीं है, इसलिए रोमन रेंस बेबीफेस किरदार में वापस आकर सोलो सिकोआ को सबक सिखा सकते हैंनौर उनका ऐसा करना फैंस को बहुत अच्छा लगेगा।
2. द उसोज के साथ रियूनिफिकेशन
रोमन रेंस इस लक्ष्य के साथ बेबीफेस किरदार में आ सकते हैं कि वो ब्लडलाइन मेंबर्स को गलत राह पर आगे बढ़ने से रोक सकें। रोमन के ब्रेक पर जाने के बाद द ब्लडलाइन का नया रूप क्रूरता से भरा हुआ है। ऐसे में ट्राइबल चीफ, द उसोज़ के साथ रियूनिफिकेशन कर सकते हैं। आपको याद दिला दें कि रोमन ने कभी द उसोज़ को अपने ग्रुप से बाहर नहीं किया था।
जे उसो अपनी मर्जी से ब्लडलाइन छोड़कर Raw में गए थे, वहीं ट्राइबल चीफ की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को ग्रुप से बाहर निकाला। नए ग्रुप को सबक सिखाने के लिए रोमन रेंस और द उसोज़ का रीयूनियन देखने को मिल सकता है।
1. Roman Reigns vs The Rock मैच को बुक करने के लिए
नया ब्लडलाइन ग्रुप कई बार कह चुका है कि वो ट्राइबल चीफ के ऑर्डर के मुताबिक काम कर रहे हैं। यहां तक कि खुद पॉल हेमन इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि आखिर ये ट्राइबल चीफ कौन है। अगर सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ फिलहाल द रॉक के कहने पर काम कर रहे हैं तो भविष्य में हील रॉक vs बेबीफेस रोमन रेंस मैच की नींव रखी जा सकती है। कुछ समय पहले WrestleMania 41 में भी रोमन रेंस vs द रॉक मैच करवाने की रिपोर्ट्स सामने आइ थीं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी