Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या CSK vs MI मैच हारते ही मुंबई इंडियंस का सफर हो जाएगा खत्म? जानिए क्या कहता है आईपीएल 2026 का समीकरण

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :May 2, 2026 at 9:06 PM
Modified at :May 2, 2026 at 9:06 PM
क्या CSK vs MI मैच हारते ही मुंबई इंडियंस का सफर हो जाएगा खत्म? जानिए क्या कहता है आईपीएल 2026 का समीकरण

(Courtesy : BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल 2026 में आठ में से छह मैच हार गए हैं।

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। आज शाम जब मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) के सामने मैदान पर उतरेगी, तो उनके सामने सिर्फ एक मैच जीतने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि वे टूर्नामेंट में अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ेगी।

क्रिकेट गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या आज का मैच हारने पर मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे? 

पॉइंट्स टेबल का समीकरण

How can Mumbai Indians qualify for IPL 2026 playoffs after loss to SRH? Explained
Mumbai Indians in IPL 2026

अगर हम पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस की स्थिति बहुत ही नाजुक बनी हुई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उन्हें सिर्फ 2 में जीत नसीब हुई है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें, इस समय MI केवल 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। ऊपर से उनका नेट रन रेट भी काफी खराब है, जो आने वाले समय में उनके लिए बड़ी रुकावट बन सकता है। 

मुंबई की इस खराब हालत की सबसे बड़ी वजह उनका पिछला खराब प्रदर्शन रहा है। मुंबई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों से शर्मनाक हार हाथ लगी थी। इस हार की वजह से न सिर्फ टीम का आत्मविश्वास डगमगाया है, बल्कि उनका नेट रन रेट भी काफी ज्यादा माइनस में चला गया है। 

CSK के खिलाफ मैच है ‘डू और डाई’

आप जानते ही होंगे, प्लेऑफ में सुरक्षित जगह बनाने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंकों की जरूरत होती है। मुंबई के पास अब सिर्फ 6 मैच बचे हैं, और यहां से उनकी राह बहुत कठिन लग रही है। अगर आज मुंबई को हार मिलती है, तो वे अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे। 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन यह पूरी तरह से दूसरी टीमों की जीत-हार और नेट रन रेट के गणित पर टिक जाएगा। 

मुंबई की सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी रही है। अब तक गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। वहीं बल्लेबाजी में भी निरंतरता की कमी साफ झलक रही है। दूसरी तरफ, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम जबरदस्त फॉर्म में है और उन्हें उनके घर में हराना मुंबई के लिए मुश्किल होगा।

आज का मैच तय कर देगा कि क्या मुंबई इंडियंस इस सीजन में कोई चमत्कार कर पाएगी या फिर फैंस को अगले साल का इंतजार करना होगा। अगर मुंबई को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उन्हें आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.