क्या IPL 2026 में खेलेंगे MS Dhoni? चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने किया बड़ा खुलासा

CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एमएस धोनी के रिटायरमेंट और IPL 2026 में खेलने पर बड़ा बयान दिया।
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम आते ही क्रिकेट फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी एक सवाल सबके मन में गूंज रहा है कि क्या पिछला सीजन धोनी का आखिरी IPL था या वह एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे?
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद धोनी के रिटायरमेंट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, अब CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
CSK के सीईओ ने धोनी के IPL 2026 में खेलने पर क्या कहा?

Provoke Lifestyle मैगजीन से बातचीत के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने जब धोनी के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं, वह IPL 2026 से रिटायर नहीं हो रहे हैं।”
उनसे जब आगे पूछा गया कि क्या धोनी IPL 2026 में खेलेंगे, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में जवाब दिया, “मैं उनसे पूछकर बताता हूं।”
उनके इस बयान ने फैंस के बीच उम्मीद की एक नई किरण जगा दी है। इससे साफ हो गया है कि फिलहाल धोनी के रिटायरमेंट पर कोई फैसला नहीं लिया गया है और सब कुछ कप्तान खुद तय करेंगे।
IPL 2025 में CSK का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक
IPL 2025 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार 14 में से केवल चार मैच जीत सकी और अपने इतिहास में पहली बार पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर रही। हालांकि, टीम का खराब प्रदर्शन धोनी के फैंस की उम्मीदों को कम नहीं कर पाया, क्योंकि सबकी नजरें अब भी थाला की वापसी पर टिकी हैं।
धोनी ने खुद भी दिया था बड़ा संकेत
हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब एमएस धोनी से उनके भविष्य के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने इस पर बेहद ही शालीनता से जवाब दिया था।
धोनी ने कहा था, “ये सब वक्त पर निर्भर करता है। मेरे पास अभी चार-पांच महीने सोचने के लिए हैं। जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं ये नहीं कह रहा कि मैंने छोड़ दिया है, और ये भी नहीं कह रहा कि मैं जरूर लौटूंगा। मेरे पास समय का लक्जरी है और जब आपके पास वो होता है तो क्यों न सोच-समझकर फैसला लिया जाए!”
धोनी ने आगे यह भी बताया था कि हर साल टॉप लेवल पर खेलना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा था, “हर साल करीब 15 प्रतिशत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को फिट रखना जरूरी है, क्योंकि ये प्रोफेशनल क्रिकेट है, और आपको अपने बेस्ट फॉर्म में रहना होता है।”
CSK के लिए धोनी की क्या है अहमियत?
चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता की कहानी बिना महेंद्र सिंह धोनी के अधूरी है। 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में टीम को IPL ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने CSK को एक फ्रेंचाइजी नहीं, बल्कि एक परिवार बना दिया है। उन्होंने ज्यादातर सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया और अपने शांत स्वभाव से टीम को कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।
क्या IPL 2026 में खेलेंगे धोनी?
धोनी ने अभी तक अपने भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कासी विश्वनाथन के बयान ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि CSK टीम मैनेजमेंट उन्हें आईपीएल 2026 में भी मैदान पर देखना चाहता है।
खुद धोनी ने भी कहा है कि उनके पास फैसला लेने के लिए वक्त है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि थाला एक बार फिर IPL 2026 में चेपॉक की पिच पर दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे।
क्या IPL 2026 में खेलेंगे एमएस धोनी?
CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन के अनुसार धोनी इस साल खेलते हुए नजर आएंगे।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IND vs SA 2025: सबसे ज्यादा रन और विकेट, तीसरे वनडे के बाद
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा वनडे मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा वनडे मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट