Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या SRH vs RCB मैच में खेलेंगे रजत पाटीदार? डायरेक्टर मो बोबट ने खोला बड़ा राज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 21, 2026 at 11:12 PM
Modified at :May 21, 2026 at 11:12 PM
क्या SRH vs RCB मैच में खेलेंगे रजत पाटीदार? डायरेक्टर मो बोबट ने खोला बड़ा राज
Advertisement

SRH vs RCB मुकाबले से ठीक पहले रजत पाटीदार की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब टॉप-2 में फिनिश करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच टीम के कप्तान रजत पाटीदार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे कि आखिर वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हैदराबाद में खेले जाने वाले मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

दरअसल, पाटीदार पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में रजत प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। उसके बाद से ही फैंस उनकी फिटनेस को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे थे। लेकिन अब बेंगलुरु कैंप से आई नई खबर ने टीम के समर्थकों को बड़ी राहत दी है। मैच की पूर्व संध्या पर RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने पाटीदार की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है।

मो बोबट ने रजत पाटीदार की फिटनेस पर क्या कहा?

Rajat Patidar, RCB, IPL 2025
Rajat Patidar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मो बोबट ने रजत पाटीदार की वापसी को लेकर साफ संकेत दिए। उन्होंने बताया कि वह आगामी मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मो बोबट ने कहा, “रजत [पाटीदार] अब पूरी तरह ठीक हैं। हमने उनके साथ कोई जोखिम नहीं लिया। हमें लगा कि उन्हें रिकवरी और आराम के लिए थोड़ा और समय देना सही रहेगा। लेकिन अब वह यहां हैं, अभ्यास कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

पंजाब किंग्स के खिलाफ क्यों नहीं खेले थे रजत पाटीदार?

कप्तान पाटीदार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान हेलमेट पर चोट लगी थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें पंजाब के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच से बाहर रखा गया था।

उनकी अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने उस मुकाबले में टीम की कमान संभाली थी। वहीं, टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी। हालांकि, अब प्लेऑफ से पहले नियमित कप्तान की वापसी RCB के लिए काफी बड़ी और सकारात्मक खबर है।

RCB की नजर टॉप-2 में फिनिश पर

इस समय आरसीबी IPL 2026 में शानदार लय में नजर आ रही है। वह लगातार मुकाबले जीत रही है और अब उसकी नजर टॉप-2 में फिनिश करने पर है, ताकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिल सकें।

मो बोबट ने टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “हम एक समय में सिर्फ एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। चाहे मुकाबला घर में हो या बाहर, हम परिस्थितियों को समझने और विपक्ष का सम्मान करने की कोशिश करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।”

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रजत पाटीदार की वापसी के बाद बेंगलुरु आगामी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी अपना जीत का सिलसिला जारी रखते हुए टॉप 2 में फिनिश कर पाती है या नहीं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement