Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या वेपिंग के कारण आईपीएल 2026 से रियान पराग होंगे सस्पेंड? जानिए क्या कहते हैं नियम

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 29, 2026 at 8:10 PM
Modified at :April 29, 2026 at 8:10 PM
क्या वेपिंग के कारण आईपीएल 2026 से रियान पराग होंगे सस्पेंड? जानिए क्या कहते हैं नियम

रियान पराग को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते हुए देखा गया।

आईपीएल 2026 के बीच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक विवाद में फंस गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन के 40वें मैच के दौरान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर वेपिंग कर रहे हैं।

यह वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या ड्रेसिंग रूम के अंदर इस तरह की हरकत करना नियमों के खिलाफ है और क्या बीसीसीआई उन पर कोई सख्त कार्रवाई करेगा।

क्या है पूरा मामला?

IPL 2026: Riyan Parag appointed Rajasthan Royals' new captain for upcoming season
Riyan Parag. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

यह घटना पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान की है। दूसरी पारी के 16वें ओवर में ब्रॉडकास्ट कैमरे में रियान पराग को कुछ ऐसी चीज के साथ कैद किया गया, जो वेप जैसी दिख रही थी। यह वीडियो उस समय वायरल हुआ जब राजस्थान लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

रियान इस मैच में अपनी बल्लेबाजी को लेकर पहले से ही काफी दबाव में थे, क्योंकि वह इस सीजन में लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी इस हरकत पर काफी नाराजगी जता रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रियान पराग का इस सीजन का प्रदर्शन

अगर हम रियान पराग के इस आईपीएल सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उनके आंकड़े काफी चिंताजनक रहे हैं। पंजाब के खिलाफ मैच से पहले तक, उन्होंने मौजूदा सीजन की 7 पारियों में केवल 81 रन ही बनाए हैं, जो एक कप्तान के तौर पर काफी खराब आंकड़े है।

बल्ले से लगातार फेल होने के कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ कल के मैच में भी वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। टीम जिस तरह से लक्ष्य का पीछा कर रही थी, उस समय उनकी यह पारी और भी ज्यादा महत्वपूर्ण थी, लेकिन वह उसे आगे नहीं ले जा सके।

बीसीसीआई के नियम और आचार संहिता

अगर हम आईपीएल के नियमों की बात करें, तो वेप के इस्तेमाल को लेकर कोई अलग से सार्वजनिक नियम नहीं है, लेकिन बीसीसीआई की कोड ऑफ कंडक्ट बहुत सख्त है। बीसीसीआई के नियमों के आर्टिकल 2.2 के तहत ड्रेसिंग रूम या डगआउट के अंदर खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर कड़े दिशानिर्देश दिए गए हैं।

स्टेडियम के भीतर और ड्रेसिंग रूम में किसी भी तरह के तंबाकू या निकोटीन से जुड़े उत्पादों का उपयोग करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। खिलाड़ी लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल होते हैं, इसलिए उनसे उम्मीद की जाती है कि वे प्रोफेशनल तरीके से रहें। अगर मैच रेफरी को यह नियमों का उल्लंघन लगता है, तो वे खिलाड़ी पर जुर्माना लगा सकते हैं, उन्हें फटकार लगा सकते हैं या जरूरत पड़ने पर कुछ मैचों के लिए सस्पेंड भी कर सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की जीत और बोर्ड का रुख

भले ही ड्रेसिंग रूम के विवाद ने सुर्खियां बटोरी हों, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी खबर यह रही कि उन्होंने 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया।

बता दें, टीम मैनेजमेंट ने अभी तक रियान के मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अनुशासन को लेकर बीसीसीआई का रुख हमेशा कड़ा रहा है।

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना और आधिकारिक चेतावनी दी गई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रियान पर भी बोर्ड कोई एक्शन लेता है या उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.