Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

DC vs GT: क्या आज रात खेलेंगे शुभमन गिल? आईपीएल 2026 के 14वें मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 8, 2026 at 6:40 PM
Modified at :April 8, 2026 at 6:40 PM
DC vs GT: क्या आज रात खेलेंगे शुभमन गिल? आईपीएल 2026 के 14वें मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

DC vs GT का मैच 8 अप्रैल, बुधवार को खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में आज शाम क्रिकेट फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) की टीमें आमने-सामने होंगी।

लेकिन इस बड़े मुकाबले से ठीक पहले हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है— क्या गुजरात के कप्तान शुभमन गिल आज के मैच में वापसी करेंगे? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है और गुजरात के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं।

पिछले मैच में क्यों बाहर थे कप्तान गिल?

Why is Shubman Gill not playing in GT vs RR clash of IPL 2026?
Shubman Gill. (Image Source: BCCI)

आपको याद हो तो, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में गिल मैदान पर नहीं दिखे थे। उनकी गर्दन में हल्की जकड़न आ गई थी। इसी वजह से मेडिकल टीम ने कोई रिस्क न लेते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। उस मैच में राशिद खान ने टीम की कमान संभाली थी, लेकिन गुजरात को उस मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था।

साई सुदर्शन ने दी फैंस को खुशखबरी

ताजा जानकारी के मुताबिक, शुभमन गिल अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और आज दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए एकदम तैयार हैं। उनके साथी खिलाड़ी और ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस खबर पर मुहर लगा दी है। सुदर्शन ने मीडिया को साफ कर दिया कि गिल अब पूरी तरह से ठीक हैं और वह आज की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर होंगे।

गुजरात के लिए क्यों जरूरी है गिल की वापसी?

गिल का वापस आना गुजरात टाइटंस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस सीजन में टीम का प्रदर्शन अब तक फीका ही रहा है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ने गुजरात को मात दी है और टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में कप्तान और मुख्य बल्लेबाज का वापस आना पूरी टीम का मनोबल जरूर बढ़ाएगा।

दिल्ली के घर में आसान नहीं होगी राह

वहीं अगर सामने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल की सेना इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर दिल्ली की टीम पूरे कॉन्फिडेंस में है।

आज वो अपने घरेलू फैंस के सामने जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दिल्ली की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, इसलिए आज भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद की जा रही है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.