Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

भारत की संभावित वुमेंस कबड्डी टीम का ऐलान, कई दिग्गज खिलाड़ियों को मिली जगह

Published at :April 19, 2024 at 11:20 PM
Modified at :April 20, 2024 at 6:25 AM
Post Featured Image

Rahul Gupta


कई बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कोचिंग कैंप के लिए किया गया है।

सीनियर वुमेंस नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के परफॉर्मेंस के आधार पर भारतीय महिला टीम की संभावित टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनमें उन संभावित खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है जो भारत की वुमेंस कबड्डी टीम के कोचिंग कैंप का हिस्सा होंगी। इसमें कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है। कुल मिलाकर 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें 15 डिफेंडर, चार ऑलराउंडर और 16 रेडर्स को चुना गया है।

हरियाणा ने जीता था सीनियर नेशनल वुमेंस कबड्डी चैंपियनशिप का टाइटल

सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2023 का टाइटल मेजबान हरियाणा ने जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 35-28 से हराया था। सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप के पिछले नौ संस्करणों में हरियाणा का यह पहला ख़िताब था। इससे पहले हरियाणा की टीम पांच बार उपविजेता रही थी। सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप से खिलाड़ियों का चयन करने की जिम्मेदारी तीन दिग्गज कोचों रणधीर सेहरावत, अशोक शिंदे और मनप्रीत सिंह के ऊपर थी। इन्हीं तीनों ने प्लेयर्स के परफॉर्मेंस के आधार पर संभावित मेंस टीम का चयन किया है।

अब हम आपको बताते हैं कि किन-किन प्लेयर्स का चयन भारत की वुमेंस कबड्डी कोचिंग कैंप के लिए हुआ है।

रेडर्स

निशा, ज्योति, तन्वी लुक्ता, धनलक्ष्मी, पूजा, पूजा, मनीषा बारा, अंशु देवी, निधि शर्मा, अमरापाली, रजारानी, हरजीत, सुरासरी पकीरा, अमूल्य अशोक पाटिल, सिमरन कंबोज, सलोनी गजमल, प्राची, इंदू कुमारी, अनु और शीला रामा लक्ष्मी।

डिफेंडर्स

साक्षी, मनीषा कुमारी, ऋतु कुमारी, ज्योति, पूषा, नेहा, सायाप्रिया, ऋतु, रितिका, रजनी, गायत्री, भावना, डिंपल, पवित्र और अथमीया।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.