Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 पॉइंट्स टेबल, दूसरे दिन के बाद

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 19, 2025 at 5:14 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 19, 2025 at 5:14 PM (GMT+5:30)
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 पॉइंट्स टेबल, दूसरे दिन के बाद

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में अब तक दो दिनों में आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं।

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 ढाका में जारी है और शुरुआती दो दिनों में ही इस टूर्नामेंट ने शानदार उत्साह और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी है। कुल 11 टीमें इस वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं और सभी टीमें अपने ग्रुप में जीत हासिल कर सेमीफाइनल तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

अब तक दो दिनों में आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मैच ने पॉइंट्स टेबल को और भी रोचक बना दिया है। कुछ टीमें मजबूत शुरुआत कर चुकी हैं जबकि कई टीमें अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में आगे बढ़ने के प्रयास कर रही हैं।

इस टूर्नामेंट का हर एक मुकाबला अब बेहद अहम हो चुका है, क्योंकि हर टीम चाहती है कि वह अपने ग्रुप में टॉप 2 में जगह बनाते हुए आगे की राह आसान करे। इन दो दिनों के खेल ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में मुकाबले और अधिक रोमांच लेकर आने वाले हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दूसरे दिन के बाद ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप ए में कुल पांच टीमें खेल रही हैं और मेजबान बांग्लादेश ने अब तक सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंक जुटा लिए हैं और इस समय टेबल में पहले स्थान पर कायम है। उनकी रेड और डिफेंस दोनों ही मजबूत दिखाई दिए हैं जिससे उनकी टीम का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है।

दूसरे स्थान पर भारत है, जिसने अपने पहले ही मुकाबले में थाईलैंड को बड़े अंतर से हराते हुए 2 अंक हासिल किए। डिफेंडिंग चैंपियन होने के चलते भारत पर दबाव जरूर है, लेकिन टीम ने शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है।

तीसरे और चौथे स्थान पर युगांडा और जर्मनी की टीमें हैं, जिनके खाते में अभी तक कोई अंक नहीं है और दोनों ही टीमें अब अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। वहीं थाईलैंड पांचवें स्थान पर है और वह भी अपने शुरुआती मैच में हार के बाद आगे के मुकाबलों में वापसी करने की कोशिश करेगा।

Women's Kabaddi World Cup 2025 Points Table
Women’s Kabaddi World Cup 2025 Points Table

दूसरे दिन के बाद ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप B में छह टीमें शामिल हैं और इस ग्रुप में ईरान ने अब तक दमदार खेल दिखाया है। उन्होंने अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं और फिलहाल पहले स्थान पर हैं। पिछले महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतने वाली ईरान की टीम इस बार भी उसी जोश और बेहतरीन खेल के साथ आगे बढ़ रही है।

इसके अलावा, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर नेपाल है, जिसने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर 2 अंक हासिल किए और अब वह अगले मैचों में और भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। तीसरे स्थान पर जांजीबार है जिसके खाते में 2 अंक हैं। जांजीबार ने पोलैंड को हराकर इतिहास रच दिया, क्योंकि यह महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में उनकी पहली जीत थी। इस उपलब्धि से टीम का मनोबल काफी बढ़ गया है।

चीनी ताइपे चौथे स्थान पर है और उसके पास भी 2 अंक हैं। हालांकि, टीम ने अभी सिर्फ एक ही मैच खेला है और आगे उसके पास ऊपर आने के कई मौके मौजूद हैं। इसके अलावा, केन्या और पोलैंड पांचवें और छठे स्थान पर हैं और दोनों ही टीमें अब अपनी पहली जीत की तलाश में अगले मैचों में उतरेगी।

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 कहां हो रहा है?

यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के ढाका में खेला जा रहा है।

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल कब है?

24 नवंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.