महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 पॉइंट्स टेबल, चौथे दिन के बाद

भारत महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का चौथा दिन बेहद रोमांचक रहा। आप जानते ही होंगे कबड्डी वर्ल्ड कप 17 नवंबर से शुरू हुआ था और फाइनल 24 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक अधिकतर एकतरफा मैच देखने को मिले थे, लेकिन चौथा दिन रोमांच से भरा रहा। ग्रुप A के मैच में भारत ने जर्मनी को 63-22 के अंतर से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
अब धीरे-धीरे कबड्डी वर्ल्ड कप का नॉकआउट चरण पास आ रहा है, इसलिए टीमों के लिए सिर्फ जीतना जरूरी नहीं है, क्योंकि बड़े अंतर से जीत उन्हें सेमीफाइनल के एक कदम करीब ले जा सकती है।
बता दें चौथे दिन भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं अब ईरान, बांग्लादेश और चीनी ताइपे सेमीफाइनल में जाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन बाकी टीमों के लिए अब हर एक मैच जीतना जरूरी होगा, क्योंकि ऐसा करके ही उनकी सेमीफाइनल की उम्मीद कायम रह सकती है।
20 नवंबर को वर्ल्ड कप में चार मैच खेले गए, जिनके बाद पॉइंट्स टेबल में काफी हलचल देखी गई है। टूर्नामेंट में कुल 11 देश भाग ले रहे हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया। नियमों के मुताबिक प्रत्येक ग्रुप में टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
जर्मनी, केन्या और पोलैंड ही ऐसी टीम हैं, जो अब तक पॉइंट्स टेबल में अंकों का खाता नहीं खोल पाए हैं और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बाकी 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल में जाने की रेस जारी है। यहां जानिए चौथे दिन के बाद महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के पॉइंट्स टेबल में कौन किस स्थान पर है।
चौथे दिन के बाद ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल
ग्रुप A में कुल पांच टीम हैं, जिसमें भारतीय टीम अभी तक अपने तीनों मैच जीतकर पहले स्थान पर बनी हुई है। भारत के अभी 6 अंक हैं और उन्होंने जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेश के 3 मैचों में 2 जीत के बाद चार अंक हैं और वो दूसरे पायदान पर है। बांग्लादेश अगले मैचों में अच्छा करके सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।
3 मैचों में एक जीत के साथ यूगांडा तीसरे नंबर है, जिसके अभी 2 अंक हैं। थाईलैंड के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसके अभी दो ही मैच हुए हैं। थाईलैंड अभी चौथे स्थान पर है और ग्रुप A की टेबल में सबसे नीचे जर्मनी है, जिसने अब तक अपने जीत का खाता नहीं खोला है।

चौथे दिन के बाद ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल
ग्रुप B में कुल 6 टीम हैं, जिसमें ईरान पहले स्थान पर है। 20 नवंबर को हुए मैच में ईरान को चीनी ताइपे के हाथों 21-31 से हार झेलनी पड़ी। इसके बावजूद ईरान पहले स्थान पर है। अब तक 4 मैचों में 3 जीत दर्ज कर चुकी नेपाल 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है और अब तक अपने तीनों मैच जीतने वाली चीनी ताइपे के भी 6 अंक हैं, लेकिन वो अभी ग्रुप B की टेबल में तीसरे स्थान पर है।
जांजीबार के अभी 2 अंक हैं और वो ग्रुप B की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। इस ग्रुप में केन्या और पोलैंड का अब तक जीत का खाता नहीं खुला है, जो अभी क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर विराजमान हैं।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 कहां हो रहा है?
यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के ढाका में खेला जा रहा है।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल कब है?
24 नवंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के पॉइंट्स टेबल में भारत कहां पर है?
भारतीय महिला टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच
- पटना पाइरेट्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, PKL 13 से पहले प्रशांत राय को किया बाहर
- 2025 में WWE इवेंट्स में हुई पांच सबसे बढ़िया चीजें
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टी20 मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट