WWE में Brock Lesnar पड़े हैं John Cena पर भारी, अब तक इतने मैचों में दे चुके हैं मात

SummerSlam 2025 में ब्रॉक लेसनर ने वापसी करते हुए जॉन सीना पर हमला किया।
SummerSlam 2025 के दूसरे दिन के मेन इवेंट के बाद ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) ने WWE में काफी समय के बाद वापसी की और जॉन सीना (John Cena) के ऊपर हमला किया। इससे पहले जॉन सीना को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मुकाबले में कोडी रोड्स ने हराया था।
हालाँकि यह पहली बार नहीं है, जब ब्रॉक लेसनर ने वापसी करते हुए जॉन सीना के ऊपर हमला किया हो। दोनों सुपरस्टार के बीच की लड़ाई काफी पुरानी है और ख़ासकर लेसनर का वापसी करते हुए 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन के ऊपर हमला करना भी काफी पुराना है। इससे पहले ब्रॉक लेसनर ने 2012 और 2021 में भी ऐसा ही किया था।
जॉन सीना का फ़िलहाल रिटायरमेंट टूर चल रहा है और 2025 के अंत में वह WWE से रिटायर हो जाएंगे। दूसरी तरफ ब्रॉक लेसनर ने 2023 समरस्लैम में कोडी रोड्स के खिलाफ मिली हार के 2 साल बाद वापसी की है। अब ऐसा लग रहा है कि सीना के रिटायरमेंट से पहले एक बार फिर से ब्रॉक लेसनर के साथ उनकी टक्कर देखने को मिल सकती है।
आइये देखते हैं WWE में दोनों सुपरस्टार के बीच हुए मुकाबलों में कौन किस पर भारी पड़ा है:
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड-
| नंबर | इवेंट | किस तरह का मैच | विजेता |
| 1. | WWE स्मैकडाउन (17 सितम्बर, 2002) | सिंगल्स मैच | ब्रॉक लेसनर |
| 2. | WWE स्मैकडाउन (11 फरवरी, 2002) | सिंगल्स मैच | ब्रॉक लेसनर |
| 3. | WWE बैकलैश 2003 | WWE वर्ल्ड हेवीवेट टाइटल सिंगल्स मैच | ब्रॉक लेसनर |
| 4. | WWE एक्सट्रीम रूल्स 2012 | एक्सट्रीम रूल्स मैच | जॉन सीना |
| 5. | WWE समरस्लैम 2014 | WWE वर्ल्ड हेवीवेट टाइटल सिंगल्स मैच | ब्रॉक लेसनर |
| 6. | WWE नाईट ऑफ़ चैंपियंस 2014 | WWE वर्ल्ड हेवीवेट टाइटल सिंगल्स मैच | जॉन सीना (डिसक्वालिफिकेशन) |
John Cena और Brock Lesnar के बीच रिंग में 38 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 13 टेलीविज़न शो थे और उसमें से 6 बार दोनों की अकेले में भिड़ंत हुई है।
दोनों सुपरस्टार के बीच सबसे पहली बार सिंगल्स मैच में आमना-सामना 2002 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में हुआ था, जहाँ लेसनर ने जीत हासिल की थी। सीना ने पहली बार लेसनर के खिलाफ एक्सट्रीम रूल्स 2012 में जीत दर्ज की थी।
सीना और लेसनर के बीच सबसे हालिया भिड़ंत 2015 रॉयल रम्बल में हुई थी, जहां लेसनर ने वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप के ट्रिपल थ्रेट मैच में सीना और रॉलिंस को हराया था। दोनों के बीच आखिरी बार सिंगल्स मैच 2014 नाईट ऑफ़ चैंपियंस में हुआ था, जहाँ जॉन सीना ने डिसक्वालिफिकेशन से जीत हासिल की थी।
ऐसे आसार हैं कि अपने रिटायरमेंट से पहले जॉन सीना एक आखिरी बार लेसनर के खिलाफ लड़ाई चाहते हैं और ऐसे में ब्रॉक के उनके ऊपर किये गए हमले से स्पष्ट है कि जल्द ही रिंग में दोनों के बीच एक बार फिर से भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
कुल मैच: 06
जॉन सीना: 02
ब्रॉक लेसनर: 04
Brock Lesnar ने WWE में कब वापसी की?
Brock Lesnar ने लंबे समय बाद SummerSlam 2025 में WWE में वापसी की।
Brock Lesnar ने SummerSlam 2025 में वापसी करके किस पर हमला किया?
ब्रॉक लेसनर ने SummerSlam 2025 में वापसी करते हुए जॉन सीना पर हमला किया और उन्हें F5 दिया।
ब्रॉक लेसनर और जॉन सीना के बीच आखिरी बार कब मैच हुआ था?
ब्रॉक लेसनर और जॉन सीना के बीच सबसे हालिया मैच नाइट ऑफ चैंपियंस 2014 में हुआ था, जहां जॉन सीना ने सेथ रॉलिस के हस्तक्षेप के कारण ब्रॉक लेसनर को हराया था।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा वनडे मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा वनडे मैच
- Survivor Series 2025 में CM Punk पर किसने किया हमला? यहां जानिए WWE के मेंस वॉरगेम्स मैच का पूरा सच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट