Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Roman Reigns को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :July 3, 2025 at 1:35 PM
Modified at :July 8, 2025 at 1:11 PM
Post Featured

Roman Reigns को WWE में सबसे ज्यादा बार उनके पुराने साथी ने हराया है।

रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले करीब 15 साल से WWE में काम कर रहे हैं। यहां उन्होंने कई महान सुपरस्टार्स को हराया और कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी गिनती कंपनी के सबसे लोकप्रिय और बढ़िया स्टार्स में होती है। हालांकि, उनके हाथ भी कई बार निराशा लगी है, क्योंकि उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है।

रोमन को उनके अब तक के करियर में कुछ सुपरस्टार्स ने बहुत परेशान किया है और उन्हें कई बार मात दी है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने Roman Reigns को सबसे ज्यादा बार हराया है।

10. बैरन कॉर्बिन – 2 बार

बैरन कॉर्बिन और रोमन रेंस के बीच 2019 और 2020 के समय में जबरदस्त फिउड चली थी, जिसमें डॉग फूड सैगमेंट्स को खूब सराहा गया था। उस स्टोरीलाइन में दोनों सुपरस्टार्स के बीच कुल 4 मैच लड़े गए, जिनमें कॉर्बिन को दो जीत नसीब हुई थीं। अब भी सिंगल्स मैचों में रोमन को लगातार 2 बार हराने वाले सुपरस्टार बैरन कॉर्बिन ही हैं।

9. डेमियन सैंडो – 2 बार

साल 2012 में मेन रोस्टर पर आने से पहले कुछ साल रोमन रेंस ने WWE की डेवलपमेंटल ब्रांड FCW में काम किया था। उन दिनों उनका पांच बार आमना-सामना हुआ था, जिनमें सैंडो ने 2 बार रेंस को हराने में सफलता पाई थी। डेमियन सैंडो की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार 2015 में WWE में काम किया था।

8. ब्रॉक लैसनर – 2 बार

ब्रॉक लैसनर, WWE में रोमन रेंस के सबसे कट्टर प्रतिद्वंदियों में से एक रहे हैं। उनके बीच कुल 6 सिंगल्स मैच हुए हैं, जिनमें लैसनर 2 बार जीते थे। सिंगल्स मैचों में लैसनर की 2 जीत, WrestleMania 34 और उसी साल हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में आई थीं। मगर पिछले 4 सिंगल्स मैचों में रोमन रेंस लगातार लैसनर को हराते आए हैं।

7. ब्रे वायट – 2 बार

रोमन रेंस ने द शील्ड मेंबर के तौर पर मेन रोस्टर पर कदम रखा था. उसके बाद ब्रे वायट की लीडरशिप वाला फैक्शन वायट फैमिली, शील्ड की सबसे बड़ी दुश्मन बनकर उभरी थी। 2010 के दशक में रोमन रेंस और ब्रे वायट के बीच चार सिंगल्स मैच हुए, जिनमें वायट ने 2 बार जीत दर्ज की थी।

6. शेमस – 3 बार

मेन रोस्टर पर आने के बाद रोमन रेंस का सामना कई बार ‘द केल्टिक वॉरियर’ शेमस से हुआ है, लेकिन अधिकांश मौकों पर उनका सामना मल्टी सुपरस्टार्स या टैग टीम मैचों में हुआ है। इस दौरान उनके 6 सिंगल्स मैच हुए, जिनमें दोनों ने तीन-तीन बार जीत दर्ज की थी। Survivor Series 2015 में शेमस का कैश इन आज भी उनके करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक बना हुआ है।

5. समोआ जो – 3 बार

समोआ जो और रोमन रेंस की पहली बार फिउड साल 2017 में शुरू हुई। उसके बाद समोआ जो और रोमन की 5 बार सिंगल्स मैचों में भिड़ंत हुई है, जिनमें समोआ को तीन बार जीत मिली थी। उनकी आखिरी बार भिड़ंत जुलाई 2019 में एक Raw एपिसोड में हुई थी, जिसमें रेंस को जीत मिली थी।

4. एडम रोज – 3 बार

एडम रोज WWE में कभी बड़े सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त नहीं कर पाए। वो जब डेवलपमेंटल ब्रांड FCW और उसके बाद NXT में भी रोमन रेंस के खिलाफ लड़ चुके हैं। उस समय उनकी पांच सिंगल्स मैचों में टक्कर हुई थी, जिनमें से रोमन को 3 बार हार, यानी रोज तीन बार विजयी रहे थे।

3. ब्रॉन स्ट्रोमैन – 4 बार

जब रोमन रेंस बेबीफेस हुआ करते थे, तब ब्रॉन स्ट्रोमैन उनके कट्टर प्रतिद्वंदी बनकर उभरे थे। उनका पहली बार कोई सिंगल्स मैच अक्टूबर 2015 के एक Raw एपिसोड में हुआ। उसके बाद रेंस-स्ट्रोमैन 8 बार सिंगल्स मुकाबलों में भिड़ चुके हैं, जिनमें दोनों ने चार-चार बार जीत दर्ज की थी। रेंस के खिलाफ स्ट्रोमैन का जीत प्रतिशत 50 है, जो काफी अच्छा है।

2. केविन ओवेंस – 8 बार

केविन वेंस और रोमन रेंस का कैरेक्टर अधिकांश मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ ही रहा है। WWE में रोमन और ओवेंस के बीच कुल 11 सिंगल्स मैच हुए हैं, जिनमें ओवेंस ज्यादातर रेंस पर हावी रहे हैं। ओवेंस को रेंस पर अब तक 8 जीत नसीब हुई हैं। उनका ‘ट्राइबल चीफ’ के खिलाफ जीत प्रतिशत 72.72 का है।

1. सैथ रॉलिंस – 8 बार

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस एक टीम के रूप में और एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी के रूप में भी काम करते हैं। उनके बीच अब तक 10 बार सिंगल्स मैचों में टक्कर हुई है और सैथ भी केविन ओवेंस की तरह 8 बार रोमन को हराया है। मगर जीत प्रतिशत के मामले में रॉलिंस, ओवेंस से आगे हैं। रोमन रेंस के खिलाफ रॉलिंस का जीत प्रतिशत 80 है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement