Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE के पांच बड़े रिकॉर्ड्स जो कभी नहीं टूटेंगे

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :June 4, 2024 at 3:07 PM
Modified at :June 4, 2024 at 3:07 PM
Post Featured

(Courtesy : WWE)

इस कंपनी के इतिहास में ऐसे कई रिकॉर्ड्स बने हैं जिनका भविष्य में टूटना लगभग नामुमकिन है।

दुनिया के हर एक स्पोर्ट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, उसी तरह WWE में भी आए दिन नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते हैं। उदाहरण के तौर पर गुंथर 666 दिनों तक इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियन बने रहे, वहीं द उसोज ने भी रिकॉर्ड दिनों तक टैग टीम चैंपियनशिप अपने पास रखी थी।

वहीं असुका की 900 से भी ज्यादा दिनों तक चली विनिंग स्ट्रीक भी फैंस को काफी समय तक याद रहेगी। मगर ये ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो आने वाले पांच या 10 सालों में जरूर टूट सकते हैं। मगर इस आर्टिकल में हम WWE के उन पांच रिकॉर्ड्स के बारे में आपको बताएंगे जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे।

5. सबसे ज्यादा दिनों तक चैंपियन

ब्रूनो सैमर्टिनो अपने दौर के सबसे तगड़े और बेहतरीन प्रो रेसलर्स में से एक रहे। उनके नाम आज भी सबसे लंबे समय तक WWE चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड है। बता दें कि वो 2,803 दिनों तक चैंपियन बने रहे थे और शायद ही कभी ये रिकॉर्ड टूट पाएगा। मॉडर्न एरा में 2-3 साल तक टाइटल किसी सुपरस्टार के पास रहने से फैंस के अंदर ऊब की भावना आ सकती है।

फिर भी रोमन रेंस का किरदार बहुत दिलचस्प बन पाया लेकिन वो भी 1,316 दिनों बाद टाइटल हार गए थे। मॉडर्न एरा में चाहे कोई सुपरस्टार कितना भी दबदबा क्यों ना बना ले, उसका 7-8 साल तक चैंपियन बने रहना असंभव प्रतीत होता है।

4. सबसे लंबी लूजिंग स्ट्रीक

WWE में किसी ने सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है तो किसी ने लगातार काफी संख्या में मैच जीते हैं। मगर कर्ट हॉकिंस ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्हें हमेशा अपनी लूजिंग स्ट्रीक के लिए जाना जाएगा। हॉकिंस WWE में रिकॉर्ड 269 मैचों तक जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। इस दौरान उन्होंने सिंगल्स और जैक रायडर के साथ टीम बनाकर भी काम किया, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें इस शर्मनाक रिकॉर्ड का हकदार बनाने की ओर ले जा रही थी।

3. एक ही Royal Rumble मैच में 3 बार एंट्री

Royal Rumble मैच में आमतौर पर 30 रेसलर्स को शामिल किया जाता है, जो डेढ़ मिनट के अंतराल पर एक-एक कर एंट्री लेते रहते हैं। मगर 1998 का रॉयल रंबल मैच इसलिए खास रहा क्योंकि उसमें एक ही रेसलर ने तीन अलग-अलग किरदारों में एंट्री ली थी। मिक फोली ने एटीट्यूड एरा में अलग-अलग किरदारों में काम किया।

उन्होंने 1998 में कैक्टस जैक, मैनकाइंड और ड्यूड लव के किरदार में एंट्री ली थी। किसी एक रॉयल रंबल मैच में 3 बार एंट्री लेना आज भी एक रिकॉर्ड है। कोई अन्य रेसलर आज तक 2 बार भी ऐसा नहीं कर सका है।

2. आंद्रे द जायंट 15 साल तक रहे अपराजित

आंद्रे द जायंट ने 1970 और 1980 के दशक में खूब लोकप्रियता हासिल की, जिन्हें अपने कंधों पर उठा पाना अन्य रेसलर्स के लिए बहुत मुश्किल काम होता था। WWE की ऑफिशियल वेबसाइट भी यह दावा करती है कि आंद्रे द जायंट अपने करियर में 15 साल तक अपराजित रहे थे। ये स्ट्रीक 1970 के दशक में शुरू हुई थी, जिसे WrestleMania 3 में हल्क होगन ने समाप्त किया था। इस 15 साल की स्ट्रीक के दौरान उन्हें कोई भी पिन या सबमिशन से नहीं हरा पाया था।

1. लगातार 21 WWE WrestleMania मैचों में जीत

द अंडरटेकर ना केवल WrestleMania के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले सुपरस्टार हैं बल्कि रेसलमेनिया में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले सुपरस्टार भी वही हैं। द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक 1991 में जिमी स्नूका के खिलाफ जीत के साथ हुई थी। उसके बाद उन्होंने ट्रिपल एच, केविन नैश, रैंडी ऑर्टन समेत कई महान प्रो रेसलर्स को मात दी। उन्होंने लगातार 21 WrestleMania मैच जीते, लेकिन 2014 में हुए WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने उनकी ऐतिहासिक स्ट्रीक का अंत किया था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement