Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच WWE सुपरस्टार्स जो Bad Blood 2024 में वापसी कर मचाएंगे धमाल

Published at :September 25, 2024 at 5:03 PM
Modified at :September 25, 2024 at 5:03 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


Bad Blood को खास बनाने के लिए कई स्टार्स चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।

WWE Bad Blood पे-पर-व्यू इवेंट 20 साल बाद वापसी करने जा रहा है और इसे यादगार और धमाकेदार बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। WWE ने अब तक इस इवेंट के लिए 4 मुकाबलों का ऐलान किया है, जिनमें कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और रोमन रेंस (Roman Reigns) से लेकर सीएम पंक (CM Punk) जैसे दिग्गज रेसलर भी लड़ते हुए नजर आएंगे।

चूंकि यह इवेंट 2 दशकों बाद वापस आ रहा है, इसलिए संभव है कि इसमें कई पुराने और महान रेसलर्स की एंट्री भी करवाई जा सकती है। चूंकि, यह इवेंट Hell in a Cell मैचों के लिए फेमस हुआ था, इसलिए हो सकता है कि कोई हार्डकोर रेसलिंग लैजेंड वापस आने वाला हो। तो चलिए जानते हैं उन पांच सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE Bad Blood 2024 में वापसी कर धमाल मचा सकते हैं।

5. जिमी उसो

जबसे WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस वापस आए हैं तभी से द ऑरिजिनल ब्लडलाइन के रियूनियन की अटकलें तेज होती जा रही हैं। जिमी उसो के रिटर्न की उम्मीद सबसे अधिक इसलिए होगी क्योंकि सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने मिलकर जिमी पर अटैक करके उन्हें ब्लडलाइन से बाहर कर दिया था।

चूंकि, Survivor Series 2024 पास आ रहा है, वहां एक 5-ऑन-5 सर्वाइवर सीरीज एलिमिनेशन मैच की संभावना को देखते हुए Bad Blood में जिमी उसो, रोमन रेंस का साथ देते हुए नजर आ सकते हैं।

4. सैथ रॉलिंस

उन बातों को कुछ ही समय बीता है जब सैथ रॉलिंस ने 2 महीने का ब्रेक लेने के बाद जून महीने में वापसी की थी। मगर 5 अगस्त के Raw इवेंट में ब्रॉन्सन रीड ने तबाही मचाते हुए सैथ रॉलिंस को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था और रॉलिंस को तभी से लाइव टीवी पर नहीं देखा गया है।

एक तरफ रॉलिंस को सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर से हिसाब बराबर करना है, दूसरी ओर वो ब्रॉन्सन रीड को भी सबक सिखाना चाहेंगे। उनके पास स्टोरीलाइन के कई विकल्प मौजूद हैं और Bad Blood में उनका रिटर्न धमाकेदार साबित हो सकता है।

3. एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस को जनवरी 2023 से ही WWE टीवी पर नहीं देखा गया है। वो प्रेग्नेंट थीं और नवंबर 2023 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। उन्हें मां बने 10 महीने बीत चुके हैं और इस बीच उन्हें कई वीडियोज में ट्रेनिंग करते देखा गया है। इस समय विमेंस डिवीजन में कई दिलचस्प स्टोरीलाइन चल रही हैं और कई युवा और उभरती हुई रेसलर्स भी काम कर रही हैं। ब्लिस के पास इतना अनुभव है कि वो चैंपियनशिप स्टोरीलाइन को धमाकेदार बनाने के साथ-साथ युवाओं को पुश दिलाने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

2. जॉन सीना

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर साल 2025 में शुरू होगा। जॉन पहले ही एलान कर चुके हैं कि वो Royal Rumble 2025, Elimination Chamber और उसके बाद WrestleMania 41 में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे। मगर उस टूर के शुरू होने से पहले जॉन को एक स्टोरीलाइन की जरूरत होगी, क्या संभव नहीं कि Bad Blood में जॉन की वापसी से उनकी फ्यूचर स्टोरीलाइन की नींव रख दी जाए। वैसे भी जब कोई इवेंट 20 साल बाद वापस आ रहा हो, उसमें जॉन सीना का जोरदार रिटर्न चार चांद लगा रहा होगा।

1. द रॉक

WWE WrestleMania 40 से अगले Raw एपिसोड के बाद द रॉक ब्रेक पर चले गए थे और बताया था कि वो वापस आने पर कोडी रोड्स को अपना निशाना बनाएंगे, फिर चाहे कोडी उस समय चैंपियन रहें या ना रहें। कुछ रिपोर्ट्स अनुसार ‘द फाइनल बॉस’ एक महीने के अंदर वापस आ सकते हैं।

चूंकि Bad Blood 2024 में पुराने दुश्मन रह चुके रोमन रेंस और कोडी रोड्स टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जैकब फाटू का सामना कर रहे होंगे। यदि खुलासा होता है कि पिछले कई महीनों से सिकोआ केवल द रॉक के कहने पर काम कर रहे थे, तो यह WWE का एक आइकॉनिक मोमेंट साबित हो सकता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement