Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

चार WWE स्टार्स जो SummerSlam 2024 में वापसी कर मचाएंगे धमाल

Published at :July 21, 2024 at 1:21 PM
Modified at :July 21, 2024 at 1:21 PM
Post Featured Image

(Courtesy : WWE)

Subhajit Chakraborty


SummerSlam 2024 को खास बनाने के लिए कई स्टार्स चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।

WWE SummerSlam साल में होने वाले सबसे बड़े प्रो रेसलिंग इवेंट्स में से एक है और 2024 में इसका 37वां संस्करण क्लीवलैंड में आयोजित होने वाला है। ये गर्मियों में होने वाला WWE का सबसे बड़ा इवेंट है और यही कारण है कि इन दिनों कई दिलचस्प स्टोरीलाइन को रुप देने में कंपनी जुटी हुई है।

इस आगामी इवेंट के लिए जिस तरह के मैचों का अभी तक ऐलान किया गया है, उससे साफ पता चलता है कि WWE इस इवेंट को बहुत बड़े स्तर पर ले जाना चाहती है। ऐसे में हमें कई धमाकेदार रिटर्न भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे इवेंट को ओर ज्यादा खास बनाया जा सके। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं उन चार WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जो WWE समरस्लैम 2024 में जोरदार वापसी कर धमाल मचा सकते हैं।

4. शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर को आखिरी बार दिसंबर 2023 में WWE टीवी पर देखा गया था। वो काफी समय से पैर की चोट से जूझ रही थीं और SmackDown में असुका के खिलाफ मैच में एक बार फिर उन्हें पैर में चोट आ गई थी। उन्होंने इसी साल सर्जरी करवाई थी, लेकिन उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखकर पता चलता है कि उन्होंने जिम में दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

वो हालांकि WrestleMania 40 में रिटर्न के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन इस समय उनकी तैयारी को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे वह WWE के दूसरे सबसे बड़े इवेंट SummerSlam में आकर धमाल मचा सकती हैं।

3. एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस को आखिरी बार Royal Rumble 2023 में मैच लड़ते हुए देखा गया था। इस बीच उन्होंने प्रेग्नेंसी के कारण ब्रेक लिया और 27 नवंबर 2023 को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। ब्लिस कुछ समय पहले ही बता चुकी हैं कि उन्होंने जिम में ट्रेनिंग शुरू कर दी है और हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका नया लुक सामने आया था, जिससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो एक नए किरदार में वापस आएंगी।

इस समय ज्यादातर संभावनाएं इस बात की है कि वह वापसी करने के बाद Wyatt Sicks फैक्शन को जॉइन कर सकती हैं। क्योंकि आप जानते ही होंगे वह ब्रे वायट के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं और ऐसे में WWE उन्हें एक नए किरदार में वापस लाकर फैंस को हैरान कर सकते हैं।

2. जिमी उसो

जिमी उसो को WrestleMania 40 में जे उसो के खिलाफ सिंगल्स मैच में हार मिली थी। उससे अगले SmackDown एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी को स्टोरीलाइन के हिसाब से चोटिल किया और उन्हें द ब्लडलाइन से बाहर निकाल फेंका था।

मगर आपको याद दिला दें कि जिमी को हाल ही में उनके पिता रिकिशी ने एक इंटरव्यू में जिमी को लेकर रहस्यमयी बयान दिया था, जिससे उनके रिटर्न की अटकलें तेज हो गई हैं। सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जैकब फाटू इस समय साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ऐसे में SummerSlam 2024 में जिमी उसो बदले की भावना के साथ वापस आ सकते हैं, जहां उनके जे उसो के साथ रियूनियन को टीज किया जा सकता है और साथ ही रोमन रेंस के रिटर्न की भी नींव रखी जा सकती है।

1. रोमन रेंस

रोमन रेंस, WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद से ही टीवी पर नजर नहीं आए हैं। रेंस चाहे ब्रेक पर चल रहे हों, लेकिन सोलो सिकोआ द्वारा ब्लडलाइन के टेकओवर के बाद फैंस रियल ट्राइबल चीफ की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोलो सिकोआ ने जब से खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया है, तब से उनका रंग-ढंग ही बदल गया है। पहले उन्होंने, अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर वाइजमैन पर बुरी तरह हमला किया और फिर रोमन रेंस का भी अपमान किया। ऐसे में कई एंगल बन चुके हैं, जिनसे रोमन रेंस की वापसी को धमाकेदार बनाया जा सकता है। रोमन रेंस यदि SummerSlam 2024 के दौरान वापसी करते हैं, तो सोलो सिकोआ के नेतृत्व वाली ब्लडलाइन के खिलाफ उनकी स्टोरीलाइन को आसानी से बिल्ड-अप किया जा सकेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement