Roman Reigns के साथ मिलकर ये चार WWE स्टार्स करेंगे द ऑरिजिनल ब्लडलाइन का निर्माण

(Courtesy : WWE)
नए ब्लडलाइन के चलते Roman Reigns को कंपनी में वापसी के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
WWE WrestleMania 40 में जब रोमन रेंस (Roman Reigns) के टाइटल रन का 1,316 दिनों बाद अंत हुआ, तब ऐसा लगने लगा था कि यह ब्लडलाइन (Bloodline) का भी अंत होगा। मगर उस हार के बाद रेंस ब्रेक पर जा चुके हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया है।
सिकोआ की लीडरशिप में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और अब जैकब फाटू ने भी उन्हें जॉइन कर लिया है। सोलो सिकोआ के नए ग्रुप की क्रूरता को बढ़ता देख फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर रोमन रेंस अपने ग्रुप को वापस लेने कब तक वापस आएंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें साथियों की जरूरत पड़ेगी। तो आइए जानते हैं उन चार नामों के बारे में जो ब्लडलाइन सिविल वॉर में रोमन रेंस के साथ आकर द ऑरिजिनल ब्लडलाइन का पुनर्गठन कर सकते हैं।
4. जिला फाटू
द ब्लडलाइन में नए मेंबर्स के जुड़ने का दौर जारी है और जिला फाटू एक ऐसा नाम हैं जो भविष्य में रोमन रेंस को जॉइन कर सकते हैं। जिला, स्वर्गीय रेसलर उमागा के बेटे हैं और इंडिपेंडेंट रेसलिंग सर्किट में कहर बरपा रहे हैं। जिला काफी समय से WWE में आने की इच्छा जताते रहे हैं। उन्होंने हाल ही में जैकब फाटू के डेब्यू के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए कहा था कि ‘जल्द मिलेंगे।’ उनका आना द ब्लडलाइन के अंदर नई जान भर सकता है और रोमन रेंस को ब्लडलाइन का कंट्रोल वापस लेने में मदद कर सकते हैं।
3. जिमी उसो
जिमी उसो ने एक समय खुद को रोमन रेंस से अलग करने का निर्णय लिया था, लेकिन SummerSlam 2023 के बाद उन्होंने दोबारा रेंस के प्रति निष्ठा दिखानी शुरू की थी। जे उसो के ब्लडलाइन छोड़ने के बाद भी जिमी उसो ने ब्लडलाइन की विरासत को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा।
बता दें कि ब्लडलाइन को टेकओवर करने के बाद सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को अपने ग्रुप से बाहर निकाल फेंका था, इसलिए उनके अंदर भी बदले की भावना उबाल मार रही होगी। ऐसे में जिमी उसो, रोमन रेंस के साथ आकर सोलो सिकोआ को सबक सिखा सकते हैं।
2. जे उसो
पिछले साल ब्लडलाइन को छोड़ने के बाद जे उसो एक बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उभरे हैं और अब उन्हें ‘मेन इवेंट’ जे उसो के नाम से जाना जाता है। मगर इन दिनों सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप की बढ़ती क्रूरता को देख जे उसो, SmackDown में वापस आकर रोमन रेंस का साथ दे सकते हैं।
जे अब चाहे ब्लडलाइन के साथ नहीं हैं, लेकिन वो कहते रहे हैं कि उनके लिए परिवार सबसे पहले आता है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ यूनिफाई करने की संभावना पर उत्साह दिखाया था। उन्होंने ब्लडलाइन सिविल वॉर होने के संकेत दिए और ये भी कहा कि वो बेबीफेस ब्लडलाइन ग्रुप में काम जरूर करना चाहेंगे।
1. सैमी जेन
साल 2022 में सैमी जेन, द ब्लडलाइन के ‘Honorary मेंबर’ बनकर उभरे और उन्होंने रोमन रेंस और द उसोज का विश्वास भी पा लिया था। सैमी ने हालांकि रोमन रेंस के साथ मैच भी लड़ा, लेकिन जे उसो के साथ उनकी दोस्ती अब भी टूटी नहीं है। द ब्लडलाइन के साथ काम ने सैमी जेन के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में बहुत मदद की है।
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जेन ने कहा था कि उनका ब्लडलाइन में किरदार उम्मीद से बेहतर साबित हुआ था। जेन की एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में लोकप्रियता, ऑरिजिनल ब्लडलाइन को एक बेबीफेस ग्रुप के रूप में अपनी विरासत कायम करने में मदद कर सकती है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- IPL 2025: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट, 34वें मैच के बाद, RCB vs PBKS
- RR vs LSG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 36, IPL 2025 (Indian T20 League)
- GT vs DC Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 35, IPL 2025 (Indian T20 League)
- IPL में रिटायर्ड आउट हुए सभी बल्लेबाजों की लिस्ट
- RCB vs PBKS Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 34, IPL 2025 (Indian T20 League)