Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

दो WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Clash at the Castle 2024 में जरूर बनना चाहिए चैंपियन

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :June 13, 2024 at 2:43 PM
Modified at :June 13, 2024 at 2:43 PM
दो WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Clash at the Castle 2024 में जरूर बनना चाहिए चैंपियन

(Courtesy : WWE)

Clash at the Castle में काफी जबरदस्त मैच हमें देखने को मिलेंगे।

WWE का अगला पे-पर-व्यू इवेंट क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) होगा, जिसका आयोजन 15 जून को स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होगा। कंपनी ने इस इवेंट के लिए 5 मैच बुक किए हैं और ये सभी चैंपियनशिप मुकाबले होने वाले हैं। चूंकि इवेंट स्कॉटलैंड में होगा, इसलिए इसी देश के कई रेसलर्स को मैच कार्ड में रखा गया है। आगामी इवेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्यूंकि इस इवेंट में पांच धमाकेदार चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेंगे।

तो चलिए चूंकि इस इवेंट में पांचों मैच चैंपियनशिप के लिए है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको उन दो WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें Clash at the Castle 2024 में अपने-अपने मैचों में जरूर चैंपियन बनना चाहिए।

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

सैमी जेन आगामी इवेंट में चैड गेबल के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। बता दें गेबल पिछले साल से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है। आप जानते ही होंगे गुंथर के खिलाफ गेबल इस टाइटल को जीतने के काफी करीब थे लेकिन दुर्भाग्य से हार गए। लेकिन अब उनके हील कैरेक्टर और मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि उन्हें आगामी इवेंट में जरूर चैंपियन बनना चाहिए। 

गेबल के चैंपियन बनने का एक और कारण ये भी है कि इससे उनके और अल्फा एकेडमी के बीच चल रही नोक-झोंक खत्म हो जाएगी। साथ ही सैमी के साथ भी उनकी स्टोरीलाइन का अंत होगा। गेबल के करियर को भी एक सही रूप देने के लिए उनका चैंपियन बनना काफी जरूरी है।

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप

डेमियन प्रीस्ट इस इवेंट में एक सिंगल्स मैच में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। बता दें इस मैच के लिए जजमेंट डे को रिंगसाइड से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा चूंकि आगामी इवेंट ड्रू मैकइंटायर के होमटाउन में है, ऐसे में उन्हें WWE यूनिवर्स का काफी ज्यादा समर्थन मिलेगा।

प्रीस्ट के साथ मैकइंटायर का लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस विवाद में अभी तक प्रीस्ट ने ही बाजी मारी है। आप जानते ही होंगे कैसे उन्होंने ड्रू के रेसलमेनिया में चैंपियनशिप जीतने की खुशी पर पानी फेर दिया, जब उन्होंने प्रीस्ट पर अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन किया और खुद चैंपियन बन गए। हालांकि, अब ड्रू के पास एक अच्छा मौका है अपने होमटाउन में अपने समर्थन वाले क्राउड के आगे चैंपियन बनने का और प्रीस्ट से बदला लेने का।

Clash at the Castle 2024 का पूरा मैच कार्ड:

  • WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप ट्रिपल थ्रेट मैच- बियांका बेलेयर और जेड कारगिल (चैंपियन) बनाम अल्बा फेयर और इस्ला डॉन बनाम शायना बैजलर और जोए स्टार्क
  • इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच- सैमी जेन (चैंपियन) बनाम चैड गेबल
  • WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच- बेली (चैंपियन) बनाम पाइपर निवेन
  • वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच- डेमियन प्रीस्ट (चैंपियन) बनाम ड्रू मैकइंटायर (जजमेंट डे रिंगसाइड से प्रतिबंधित रहेगी)
  • अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप “आई क्विट मैच” – कोडी रोड्स (चैंपियन) बनाम एजे स्टाइल्स

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.