Roman Reigns का Summerslam में रहा है बोलबाला, जानिए WWE के दूसरे बड़े इवेंट में कैसा रहा है OTC का प्रदर्शन

Roman Reigns अपने नौवें Summerslam इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं।
रोमन रेंस (Roman Reigns) जिन्हें ‘ओरिजिनल ट्राइबल चीफ’ (OTC) कहा जाता है, WWE के महानतम रेसलरों में शामिल हैं और प्रो रेसलिंग इतिहास के कई यादगार लम्हों का हिस्सा रहे हैं। पिछले कुछ समय से हर साल लगभग यह देखा जाता है कि रेसलमेनिया के बाद रोमन रेंस ब्रेक लेते हैं और फिर समरस्लैम में वापसी करते हैं।
2025 में भी ऐसा ही देखने को मिला, जब PLE से पहले रोमन रेंस अपने भाई जे उसो और सीएम पंक को बचाये आये, जब उनके ऊपर ब्रॉन बेकर और ब्रॉनसन रीड ने हमला किया था। इससे पहले इस साल रोमन रेंस को रेसलमेनिया के बाद हुए रॉ में आखिरी बार देखा गया था।
रेसलमेनिया के बाद वाले रॉ में रोमन रेंस ने पॉल हेमन के ऊपर सवाल उठाये थे जिन्होंने साल के सबसे बड़े PPV में रेंस को धोखा देकर सेथ रॉलिंस का साथ दिया था। अगर बात Summerslam की करें तो ओरिजिनल ट्राइबल चीफ रोमन रेंस का रिकॉर्ड काफी अच्छा है और यहाँ हम उनके समरस्लैम रिकॉर्ड की बात करेंगे।
Roman Reigns का Summerslam रिकॉर्ड-
| नंबर | समरस्लैम | दिन | विरोधी | किस तरह का मैच | रिजल्ट | समरस्लैम रिकॉर्ड |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2014 | 17 अगस्त, 2014 | रैंडी ऑर्टन | सिंगल्स मैच | जीत | 1–0 |
| 2 | 2015 | 23 अगस्त, 2015 | ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर | टैग टीम मैच | डीन एम्ब्रोज के साथ जीत | 2–0 |
| 3 | 2016 | 21 अगस्त, 2016 | रुसेव | WWE यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल | मैच के पहले हुए झड़प की वजह से कोई परिणाम नहीं | 2–0–1 |
| 4 | 2017 | 20 अगस्त, 2017 | ब्रॉक लेसनर, सामोआ जो और ब्रॉन स्ट्रोमन | यूनिवर्सल टाइटल के लिए फैटल 4 वे मैच | हार | 2–1–1 |
| 5 | 2018 | 19 अगस्त, 2018 | ब्रॉक लेसनर | यूनिवर्सल टाइटल के लिए सिंगल्स मैच | जीत | 3–1–1 |
| 6 | 2021 | 21 अगस्त, 2021 | जॉन सीना | यूनिवर्सल टाइटल के लिए सिंगल्स मैच | जीत | 4–1–1 |
| 7 | 2022 | 30 जुलाई, 2022 | ब्रॉक लेसनर | WWE और यूनिवर्सल टाइटल के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच | जीत | 5–1–1 |
| 8 | 2023 | 5 अगस्त, 2023 | जे उसो | WWE और यूनिवर्सल टाइटल के लिए ट्रिपल कॉम्बैट मैच | जीत | 6–1–1 |
| 9 | 2025 | 2 अगस्त, 2025 | ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉनसन रीड | जे उसो के साथ टैग टीम मैच | परिणाम आना बाकी | परिणाम आना बाकी |
रोमन रेंस ने पहली बार 2014 समरस्लैम में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने सिंगल्स मैच में रैंडी ऑर्टन को हराया था। 2014 से 2024 तक रोमन रेंस की आठ मैचों में बुकिंग थी लेकिन उन्होंने सिर्फ 7 मैच ही लड़े क्योंकि 2016 में रुसेव के खिलाफ उनका मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हो गया था।
मैच से पहले रेंस और रुसेव के बीच रिंग के बाहर ही झड़प हो गई थी और मैच को रद्द कर दिया गया था। पिछली बार रोमन रेंस ने 2023 में समरस्लैम में हिस्सा लिया था, जब उनका मुकाबला ट्रिपल कॉम्बैट मैच में जे उसो के खिलाफ WWE और यूनिवर्सल टाइटल के लिए हुआ था।
WWE के सबसे बड़े PLE में शामिल समरस्लैम में रोमन रेंस का रिकॉर्ड 8 मैचों में अभी तक 6-1-1 है।
- समरस्लैम मैच: 08
- जीत: 06
- हार: 01
- परिणाम नहीं: 01
WWE Summerslam 2025 में Roman Reigns किससे भिड़ेंगे?
Summerslam 2025 में Roman Reigns अपने भाई जे उसो के साथ एक टैग टीम मैच में ब्रॉनसन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करेंगे।
WWE Summerslam 2025 कब है?
WWE Summerslam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होगा।
WWE Summerslam में कैसा रहा है Roman Reigns का प्रदर्शन?
WWE के सबसे बड़े PLE में शामिल समरस्लैम में रोमन रेंस का रिकॉर्ड 8 मैचों में अभी तक 6-1-1 है। वह 6 बार जीते हैं, सिर्फ एक बार हारे हैं। वहीं एक मैच का कोई परिणाम नहीं आया था।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी