Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Uncle Howdy वापसी के बाद बनाएंगे अपना निशाना

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 22, 2024 at 11:54 PM
Modified at :May 22, 2024 at 11:56 PM
पांच WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Uncle Howdy वापसी के बाद बनाएंगे अपना निशाना

(Courtesy : WWE)

पिछले कई हफ्तों से Uncle Howdy की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

ब्रे वायट के पास एक क्रिएटिव जीनियस माइंड था और उन्होंने अपने करियर में “द फीन्ड” समेत कई आइकॉनिक किरदार निभाए हैं। अगस्त 2023 में उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद खबरें थीं कि उनके लिए बनाए गए क्रिएटिव प्लान्स को पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया है और बताया गया कि उनके भाई बो डलास, अंकल हाउडी (Uncle Howdy) के किरदार में अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

कई महीनों तक चली अफवाहों के बाद अब WWE ने अंकल हाउडी के रिटर्न को टीज करना शुरू कर दिया है। टीवी पर ग्लिच और क्यूआर कोड्स दिखाए जा रहे हैं। जिससे काफी हद तक साफ है कि बहुत जल्द अंकल हाउडी अपने नए ग्रुप के साथ WWE में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल, वह कब वापसी करेंगे इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि आगामी कुछ इवेंट्स में ही वह वापसी करे और एक नई राइवलरी शुरु करें। तो चलिए इस आर्टिकल में हम अंकल हाउडी की वापसी से पहले उन सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताते हैं, जिनके ऊपर वह आते ही हमला कर सकते हैं।

5. बॉबी लैश्ले

WWE से जाने से पहले ब्रे वायट और अंकल हाउडी के साथ बॉबी लैश्ले की स्टोरीलाइन शुरू हुई थी। लेकिन चूंकि, वायट अचानक WWE से खराब तबीयत के चलते चले गए, ऐसे में लैश्ले के साथ उनकी स्टोरीलाइन न आगे बढ़ पाई और न ही उनके बीच मैच हो पाया। अब अंकल हाउडी वापसी के बाद इस अधूरी राइवलरी को पूरा कर सकते हैं और बॉबी के साथ मैच करके अपने भाई के अधूरे काम को अंजाम दे सकते हैं।

4. कोडी रोड्स

अंकल हाउडी को अगर वापसी के साथ ही मेन रोस्टर पर अपना प्रभाव छोड़ना है। तो ऐसे में कोडी रोड्स से अच्छा स्टार और कोई नहीं होगा, जिसे वह वापसी के बाद आड़े हाथों ले। अमेरिकन नाइटमेयर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन ब्रे वायट या उनकी विरासत को आगे बढ़ाने वाले अंकल हाउडी इस भिड़ंत में बाजी मार सकते हैं। अगर अंकल हाउडी ने कोडी पर हमला किया तो इससे उनकी वापसी भी यादगार बन जाएगाी।

3. एलए नाइट

एलए नाइट ही वो सुपरस्टार है जिसके साथ WWE में ब्रे वायट का आखिरी मैच हुआ था, ये मैच साल 2023 WWE रॉयल रंबल में था। इसके अलावा, इस कहानी में अंकल हाउडी का परिचय भी देखा गया था, हाउडी ने भी नाइट के ऊपर हमला किया था। ऐसे में एक बार फिर अंकल हाउडी वापसी के बाद नाइट पर हमला करते हुए इस कहानी को नया मोड़ दे सकते हैं। चूंकि, नाइट इस समय WWE के सबसे लोकप्रिय और टॉप बेबीफेस रेसलर्स में से एक हैं। ऐसे में ये भिड़ंत अगर हुई तो काफी यादगार होगी, जिसे फैंस काफी पसंद करेंगे।

2. रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच एक लंबा इतिहास रहा है, रैंडी ही वह सुपरस्टार है जिन्होंने धोखे से ब्रे वायट के डरावने घर में आग लगा दी थी। इसके अलावा उन्हें रेसलमेनिया में हराकर चैंपियनशिप भी जीता था। यही कारण है कि ऑर्टन भी उन सुपरस्टार्स में से एक है जो अंकल हाउडी का निशाना बन सकते हैं। हाउडी वापसी के बाद रैंडी को उनके धोखे की सजा दे सकते हैं, इसके अलावा उनके घमंड को भी चकनाचूर कर सकते हैं।

1. सीएम पंक

द बेस्ट इन द वर्ल्ड, सीएम पंक का ब्रे वायट के साथ एक अनोखा इतिहास है जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं। बता दें साल 2011 में सीएम पंक ने NXT में हुए एक मैच में ब्रे वायट के ऊपर बुरी तरह से हमला किया था। अब इतने सालों बाद ब्रे वायट के भाई सीएम पंक से उनका बदला ले सकते हैं और वापसी कर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं।

इस बात का संकेत भी WWE ने दे दिया है। बता दें शुक्रवार की रात स्मैकडाउन के शुरू होने से ठीक पहले दिखाए जाने वाले ग्राफिक्स में सीएम पंक के तस्वीर की जगह ब्रे वायट की झलकी दिखाई गई थी। इस चीज से काफी हद तक साफ है कि WWE ने एक बार फिर उस पुरानी स्टोरीलाइन को शुरू करने का सोचा है और अंकल हाउडी वापसी कर पंक के ऊपर निशाना साधेंगे। फिलहाल, ये सिर्फ एक संभावना है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.