Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

ये बड़े WWE सुपरस्टार्स King and Queen of the Ring 2024 में चौंकाने वाली वापसी कर मचाएंगे धमाल

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 21, 2024 at 11:44 PM
Modified at :May 21, 2024 at 11:44 PM
ये बड़े WWE सुपरस्टार्स King and Queen of the Ring 2024 में चौंकाने वाली वापसी कर मचाएंगे धमाल

(Courtesy : WWE)

इन सभी सुपरस्टार्स की वापसी से फैंस को काफी ज्यादा खुशी मिलेगी।

किंग एंड क्वीन ऑफ द रिंग (King and Queen of the Ring 2024) WWE द्वारा आयोजित आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट (PLE) है। बता दें यह किंग ऑफ द रिंग इवेंट का 12वां संस्करण है। हालांकि इस बार इस टूर्नामेंट को एक नए नाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस साल का किंग एंड क्वीन ऑफ द रिंग इवेंट 25 मई, 2024 को जेद्दा, सऊदी अरब में जेद्दा सुपरडोम में होगा। इस शो का मुख्य आकर्षण किंग एंड क्वीन टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा, अंत में इस टूर्नामेंट के विजेता की ताजपोशी होगी।

लेकिन मुख्य आकर्षण के अलावा इस इवेंट में हमें कुछ चौंकाने वाले रिटर्न भी देखने को मिल सकते हैं। जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो सकती है, काफी समय से कुछ सुपरस्टार्स की वापसी की खबरें आ रही हैं। ऐसे में इस इवेंट से बेहतर जगह वापसी के लिए और कोई नहीं होगी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं जो इस इवेंट में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।

ये सुपरस्टार्स King and Queen of the Ring में वापसी कर फैंस को चौंका सकते हैं:

4. एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस काफी लंबे समय से WWE से दूर हैं, उन्हें आखिरी बार जनवरी 2023 में इन रिंग एक्शन में देखा गया था। दरअसल, WWE से दूर जाने का कारण उनकी गर्भावस्था थी और अब अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद वह एक बार फिर वर्कआउट रूटीन पर वापस आ गई हैं। इसका पता उनके सोशल मीडिया से होता है, चूंकि उनके बच्चे के जन्म को काफी समय बीत गया है। 

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ब्लिस आगामी इवेंट में वापसी करके धमाल मचा सकती है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि वह किसी चैंपियनशिप मैच में सरप्राइज रिटर्न करेंगी।

3. जिमी उसो

जिमी उसो को आखिरी बार WWE रेसलमेनिया 40 के बाद हुए स्मैकडाउन के एपिसोड पर देखा गया था, वो दिन उनके लिए काफी खराब था। जैसा की आप जानते होंगे, उस दिन उनके छोटे भाई, सोलो सिकोआ ने उन्हें धोखा दे दिया और अपने नए साथी टामा टोंगा के साथ मिलकर बेरहमी से उन पर हमला किया। ऐसे में संभावना लगाई जा रही है कि इस इवेंट में वह वापसी करके उन्हें दिए गए धोखे का बदला ले सकते हैं और नई ब्लडलाइन के खिलाफ एक जंग छेड़ सकते हैं।

2. अंकल हाउडी

WWE रेसलमेनिया 40 के बाद से अंकल हाउडी की वापसी को लेकर अलग-अलग संकेत दिए जा रहे हैं। चाहे वो स्क्रीन में गड़बड़ी हो या फिर क्यूआर कोड के साथ छेड़छाड़, अलग-अलग तरीकों से उनके वापसी के संकेत दिए जा रहे हैं। आपको बता दें काफी समय से दो संकेत दिए जा रहे हैं, उनको अगर डिकोड किया जाए तो उससे 25 मई की तारीख निकलकर सामने आ रही है। बता दें इस तारीख को ही WWE का आगामी इवेंट है, इसके अलावा इस दिन ही अंकल हाउडी यानी की बो डलास का जन्मदिन भी है।

ऐसे में काफी हद तक कहा जा सकता है कि अंकल हाउडी इस इवेंट में अपनी नई फैक्शन के साथ वापसी कर सकते हैं। फिलहाल, ये सिर्फ एक संभावना है उनकी वापसी होती है या नहीं इसका पता आगामी इवेंट में ही चलेगा।

1. ब्रॉक लेसनर

ब्रॉक लेसनर का नाम जैसे ही विंस मैकमैहन-जेनेल ग्रांट सेक्स ट्रैफिकिंग मामले से जुड़ा, ठीक वैसे ही WWE ने उनसे दूरी बना ली। हालांकि, WWE के सीईओ पॉल “ट्रिपल एच” लेवेस्क ने रॉयल रंबल 2024 के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया कि लैसनर अभी भी कंपनी का हिस्सा हैं और बहुत जल्द वापसी करेंगे। 

इसके अलावा, पॉल हेमन ने भी WWE हॉल ऑफ फेम के दौरान उनका नाम लिया, जिससे काफी हद तक साफ है कि कंपनी अभी भी लैसनर के साथ है। ऐसा में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि लेसनर लंबे समय बाद सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले WWE के आगामी इवेंट में वापसी करेंगे। फिलहाल, ये सिर्फ अफवाह है आगे क्या होता है ये देखने वाली बात होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.