Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE Survivor Series War Games 2025 में देखने को मिलेंगे धमाकेदार मुकाबले, ये मैच कर सकते हैं फैंस का मजा डबल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 6, 2025 at 6:31 PM
Modified at :November 6, 2025 at 6:31 PM
War Games WWE Survivor Series 2025

Survivor Series 2025 में आखिरी बार फाइट करते दिख सकते हैं जॉन सीना।

Saturday Night Main Event के बाद WWE फैंस का ध्यान अब सर्वाइवर सीरीज पर जा टिका है। सर्वाइवर सीरीज वॉर गेम्स 2025 (Survivor Series 2025) का आयोजन इस बार सैन डिएगो में 29 नवंबर को होगा। डॉमिनिक-रे मिस्टीरियो की बाप बेटे की लड़ाई से लेकर जॉन सीना के रिटायरमेंट तक, ये टूर्नामेंट कई मायनों में यादगार बना सकता है।

WWE के इस इवेंट के आयोजन में अब लगभग 4 सप्ताह बाकी रह गए हैं। पिछले कुछ समय में नए चैंपियन बने हैं, टीम टूटी हैं और स्टोरीलाइंस ने रोमांचक मोड़ लिया है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं कि इस साल सर्वाइवर सीरीज का मैच कार्ड कैसा दिख सकता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

डॉमिनिक मिस्टीरियो बनाम रे मिस्टीरियो – इंटरकॉन्टिनेंटल और AAA मेगा चैंपियनशिप

डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं, साथ ही AAA मेगा चैंपियनशिप बेल्ट भी अभी उन्हीं के पास है। पिछले कुछ दिनों डॉमिनिक खुद को इतिहास का सबसे महान लूचा रेसलर बताते आए हैं और इसी दौरान उनकी अपने पिता रे मिस्टीरियो से दुश्मनी फिर से शुरू हुई।

दोनों बाप-बेटे की लड़ाई में डॉमिनिक की दोनों चैंपियनशिप बेल्ट दांव पर लगी हो सकती हैं। रे मिस्टीरियो जीत दर्ज कर खुद की सबसे महान लूचा रेसलर की लीगेसी को आगे बढ़ा पाएंगे या डॉमिनिक जीत दर्ज कर अपने दावों पर खरे उतरेंगे। स्टोरीलाइन में उनका पर्सनल टच दोनों के मैच को ऐतिहासिक और यादगार बना सकता है।

कोडी रोड्स vs जैकब फाटू vs ड्रू मैकइंटायर vs रैंडी ऑर्टन – अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप

Cody Rhodes celebrate's his win during WWE Saturday Night's Main Event
SALT LAKE CITY, UTAH – NOVEMBER 01: Cody Rhodes celebrate’s his win during WWE Saturday Night’s Main Event at Delta Center on November 1, 2025 in Salt Lake City, Utah. (Photo by Rich Freeda/WWE via Getty Images)

Saturday Night Main Event में कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मगर उस मैच के फिनिश ने उन अटकलों को तूल दिया था कि WWE अभी इस कहानी को अंतिम रूप नहीं देना चाहती है।

वहीं रैंडी ऑर्टन का नियमित दखल उन्हें एक और टाइटल शॉट दिला सकता है। दूसरी ओर जैकब फाटू भी इस स्टोरीलाइन में शामिल रहे हैं। सर्वाइवर सीरीज में उनका फैटल-4 वे मैच इवेंट में भरपूर रोमांच भरने का काम कर सकता है।

जॉन सीना ‘द लास्ट टाइम इज नाउ’ टूर्नामेंट – फाइनल मैच

John Cena
John Cena Final opponent WWE

जॉन सीना घोषणा कर चुके हैं कि वो दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे। इसलिए संभव ही वो इस साल अपना आखिरी सर्वाइवर सीरीज में आखिरी मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

राउंड स्टेज के लिए डेमियन प्रीस्ट बनाम रुसेव और शिंस्के नाकामुरा बनाम शेमस मैच पहले ही घोषित हो चुके हैं। यह टूर्नामेंट 13 दिसंबर को होने वाले जॉन सीना के आखिरी मैच के लिए बढ़िया स्टेज सेट कर सकता है।

स्टैफनी वेकर बनाम निकी बैला – WWE वीमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप

Raw में स्टैफनी वेकर बतौर चैंपियन लगातार अन्य रेसलर्स को डॉमिनेट करते हुए अपनी लीगेसी कायम कर रही हैं, लेकिन अगले बड़े इवेंट में निकी बैला उनकी अपोनेंट रह सकती हैं।

बताते चलें कि वेकर के डेब्यू के बाद से ही निकी बैला उन्हें सपोर्ट करती आई हैं, लेकिन संकेत मिले हैं कि बहुत जल्द उनमें से कोई एक हील टर्न ले सकता है। यही हील टर्न बैला बनाम वेकर चैंपियनशिप मैच की नींव रख सकता है।

सीएम पंक, रोमन रेंस, एलए नाइट और द उसोज vs ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड, लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी – मेंस वॉर गेम्स मैच

मेंस वॉर गेम्स मैच में सीएम पंक रोमन रेंस, एलए नाइट और द उसोज टीम बनाकर ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड, लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी की टीम के साथ भिड़ सकते हैं। मैच में लैसनर का हील टीम में आना इस मैच में रोमांच भर सकता है। दूसरी ओर द विजन और ऑस्टिन थ्योरी का कॉम्बिनेशन बेबीफेस टीम के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि इस मैच से WrestleMania 42 के लिए एक टॉप स्टोरीलाइन की नींव रखी जा सकती है।

WWE Survivor Series War Games 2025 कब है?

WWE के इस इवेंट का आयोजन इस बार सैन डिएगो में 29 नवंबर को होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.