Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस की हार के बाद कौन है द ब्लडलाइन का नया ट्राइबल चीफ?

Published at :April 18, 2024 at 8:53 PM
Modified at :April 18, 2024 at 8:53 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


बीते SmackDown में हुए ड्रामे के बाद WWE यूनिवर्स पूरी तरीके से कंफ्यूज है।

WWE WrestleMania 40 के बाद द ब्लडलाइन बीती बात हो चुकी है। रेसलमेनिया से अगले SmackDown इवेंट में द ब्लडलाइन ग्रुप बाहर आया और बताया कि आखिर WrestleMania 40 में क्या हुआ। उस सैगमेंट में सोलो सिकोआ ने पॉल हेमन को रोमन रेंस का मैसेज सभी तक पहुंचाने से रोक लिया था। सिकोआ ने इस सैगमेंट में कहा कि जीत और हार अधिक मायने रखती हैं, लेकिन हार के भुगतान करेने पड़ेंगे।

सिकोआ ने जिमी उसो को गले लगाया, लेकिन हुडी पहन कर आए एक व्यक्ति ने जिमी पर अटैक कर दिया था, जिनकी बाद में पहचान टामा टोंगा के रूप में हुई। पॉल हेमन नहीं जानते थे कि यह सब क्या हो रहा है। उन्होंने रोमन रेंस को कॉल लगाने की कोशिश की, लेकिन सिकोआ ने उनका फोन तोड़ दिया था। एक बैकस्टेज सैगमेंट में टामा टोंगा ने बताया कि रिंग में जो हुआ, वो सब ट्राइबल चीफ के ऑर्डर से हुआ। इससे पॉल हेमन कुछ समझ नहीं पाए और WWE यूनिवर्स भी जानने का इच्छुक है कि द ब्लडलाइन में आखिर नया ट्राइबल चीफ कौन है।

कौन है नया ट्राइबल चीफ?

सोलो सिकोआ

पिछले हफ्ते जो हुआ और बैकस्टेज से खबरें भी आ रही थीं कि सोलो सिकोआ नए ट्राइबल चीफ हो सकते हैं। सिकोआ को काफी समय पहले रोमन रेंस ने द ब्लडलाइन का वारिस बताया था, इसलिए संभव है कि रेंस की गैरमौजूदगी में सिकोआ ने टेकओवर कर लिया हो। वहीं SmackDown में उनका हार का भुगतान चुकाने और बदलाव आने की बात कहना भी संकेत दे रहा है कि शायद सोलो सिकोआ ने ट्राइबल चीफ का पद भी कब्जा लिया है।

रोमन रेंस का नया रूप

रोमन रेंस अब भी ट्राइबल चीफ हो सकते हैं, लेकिन एक नए रूप में और ऐसा भी संभव है कि WrestleMania में हार के बाद वो द ब्लडलाइन को ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए अधिक क्रूर बन गए हैं। उन्होंने शायद जिमी उसो को ब्लडलाइन की कमजोर कड़ी समझा होगा और शायद इसी कारण सोलो सिकोआ और टामा टोंगा को उनपर अटैक करने का ऑर्डर दिया होगा।

द रॉक

द रॉक पहले ही हेड ऑफ द टेबल बनने के संकेत दे चुके हैं। WrestleMania 40 के स्टोरीलाइन बिल्ड-अप के दौरान द ब्लडलाइन के अंदर उलझनें थीं कि फैसले कौन लेगा। द रॉक ने कहा था कि आगे वो फैसले लेंगे क्योंकि वो फाइनल बॉस हैं, उन्हें यहां तक कि रोमन रेंस को एक्नॉलेज करना पड़ा था। द रॉक कभी चीजों को भूलते नहीं हैं और फैक्शंस के अंदर घुसने का उनका पुराना इतिहास रहा है। ऐसा पूरी तरह संभव है कि रोमन रेंस के जाने के बाद द रॉक ने बिना बताए द ब्लडलाइन का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement