WWE WrestleMania 40 की तारीखें और समय

इस साल रेसलमेनिया काफी धमाकेदार होने की उम्मीद है।
WWE WrestleMania 40 को इतिहास का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसका आयोजन 6 और 7 अप्रैल को फिलाडेल्फिया में होगा। हालांकि ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक जैसे दिग्गज रेसलर्स इस बार रेसलमेनिया को मिस करने वाले हैं, इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है कि रेसलमेनिया 40 एक यादगार इवेंट बनने वाला है।
रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस समेत कई अन्य मौजूदा चैंपियंस के मैच का ऐलान हो चुका है और आने वाले हफ्तों में कई अन्य दिलचस्प मुकाबलों का ऐलान किया जा सकता है। इस साल का रेसलमेनिया 6 और 7 अप्रैल, 2024 को फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया के लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में दो रातों के लिए आयोजित होने वाला है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको दो रातों तक चलने वाले इस इवेंट की तारीखों और समय के बारे में बताते हैं।
WrestleMania 40 की तारीखें और भारत में शुरू होने का समय:
| WrestleMania 40 | तारीख | समय |
| नाइट 1 | 7 अप्रैल, 2024 (रविवार) | सुबह 4.30 बजे |
| नाइट 2 | 8 अप्रैल, 2024 (सोमवार) | सुबह 4.30 बजे |
भारतीय प्रशंसक WWE WrestleMania नाइट 1 और नाइट 2 को 7 अप्रैल 2024 (रविवार) और 8 अप्रैल 2024 (सोमवार) सुबह 4.30 बजे से देख सकते हैं।
आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर इस इवेंट का लाइव एक्शन देख सकते हैं। यदि आप एक प्रीमियम उपयोगकर्ता हैं, तो आप WWE नेटवर्क पर शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। रेसलमेनिया 40 को सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर भी मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है। विशेष रूप से भारतीय फैंस के लिए, रेसलमेनिया 40 को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर हिंदी कमेंट्री में प्रसारित किया जाएगा।
WrestleMania 40 मैच कार्ड:
मेन इवेंट: नाइट 1
- द ब्लडलाइन (द रॉक और रोमन रेंस) बनाम कोडी रोड्स और सैथ फ्रीकिन रॉलिन्स
मेन इवेंट: नाइट 2
- वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ “फ्रीकिन” रॉलिन्स (चैंपियन) बनाम ड्रू मैकइंटायर।
- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस (चैंपियन) बनाम कोडी रोड्स।
बाकी मुकाबले:
- WWE महिला चैंपियनशिप के लिए IYO SKY (चैंपियन) बनाम बेली
- विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ले (चैंपियन) बनाम बेकी लिंच
- इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए गुंथर (चैंपियन) बनाम सैमी जैन
- अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए सिक्स-पैक टैग टीम लैडर मैच
- एलए नाइट बनाम एजे स्टाइल्स
- जे उसो बनाम जिमी उसो
- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए लोगन पॉल (चैंपियन) बनाम रैंडी ऑर्टन बनाम केविन ओवेंस
- बियांका बेलेयर, जेड कारगिल और नाओमी बनाम डैमेज CTRL (डकोटा काई, असुका और कैरी सेन)
- लेटिनो वर्ल्ड ऑर्डर (रे मिस्टीरियो और ड्रैगन ली) बनाम सैंटोस एस्कोबार और “डर्टी” डोमिनिक मिस्टीरियो
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी