Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 27, 2026 at 10:34 PM
Modified at :March 27, 2026 at 10:34 PM
IPL 2026 में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी

IPL 2026 में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

IPL 2026 एक बार फिर युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होने जा रहा है। इस लीग ने हमेशा नए टैलेंट को मौका दिया है और हर सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी सामने आते हैं, जो अपनी उम्र से ज्यादा परिपक्व खेल दिखाते हैं।

इस बार भी कई युवा खिलाड़ी अपनी टीमों का हिस्सा बने हैं और उनसे काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ये खिलाड़ी अपनी एनर्जी, फिटनेस और निडर बल्लेबाजी या गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में।

ये हैं IPL 2026 में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी-

5. विहान मल्होत्रा – 18 साल 355 दिन

विहान मल्होत्रा एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान रह चुके हैं।

यदि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेब्यू करने का मौका दिया तो यह सीजन उनके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है। हालांकि, उनके लिए प्लेइंग XI में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

4. सात्विक देसवाल – 18 साल 274 दिन

सात्विक देसवाल एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। पुद्दुचेरी के लिए खेलने वाले देसवाल का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब IPL में वह खुद को साबित करना चाहेंगे।

3. साहिल परख – 18 साल 198 दिन

साहिल परख एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। उन्होंने अंडर 19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया, खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 75 गेंदों में 109 रन की पारी ने उन्हें चर्चा में ला दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

2. आयुष म्हात्रे – 18 साल 159 दिन

Just after becoming India U19 captain, this CSK batter smashes his maiden T20 century in Syed Mushtaq Ali Trophy 2025
Ayush Mhatre of CSK {Source: BCCI/IPL}

आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और पहले ही IPL में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा था।

पिछले सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 240 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। वह भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान भी हैं और टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

1. वैभव सूर्यवंशी – 14 साल 232 दिन

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi (Credits: Getty Images)

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं और पहले ही इतिहास रच चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने और बतौर भारतीय सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

इसके अलावा वह भारत अंडर 19 टीम के साथ वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं, जहां फाइनल में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.