IPL 2026 के बीच युजवेंद्र चहल ने खतरे में डाली कई जिंदगियां! शर्मनाक हरकत हुई कैद

सोशल मीडिया पर वेपिंग का वीडियो वायरल होने के बाद युजवेंद्र चहल विवादों में घिर गए हैं।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि चहल फ्लाइट के अंदर वेपिंग करते दिखाई दिए थे। यह दावा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के यूट्यूब व्लॉग के आधार पर किया जा रहा है।
वायरल पोस्ट के अनुसार, अर्शदीप सिंह ने बाद में अपने वीडियो को एडिट कर दिया और जिस हिस्से में चहल नजर आ रहे थे, उसे काफी हद तक क्रॉप कर दिया गया। दावा यह भी किया जा रहा है कि पहले वीडियो की लंबाई 16 मिनट 56 सेकंड थी, जिसे बाद में घटाकर 16 मिनट 1 सेकंड कर दिया गया।
एडिटेड वीडियो को लेकर उठ रहे हैं सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में करीब 3 मिनट 19 सेकंड के आसपास युजवेंद्र चहल दिखाई देते हैं और वह हाथ से छुपाकर वेपिंग करते नजर आ रहे हैं। इसी क्लिप को लेकर इंटरनेट पर लगातार बहस चल रही है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक ना तो अर्शदीप और ना ही चहल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में वायरल दावों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में बना हुआ है।
भारत में वेपिंग पर लगा हुआ है बैन
भारत में वेपिंग और ई-सिगरेट पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA), 2019 के तहत ई-सिगरेट और वेप से जुड़े प्रोडक्शन, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन पर बैन लगाया गया था। यह कानून 18 सितंबर 2019 से लागू हुआ था।
इस कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार नियम तोड़ने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं। कुछ मामलों में एक साल तक की सजा का भी प्रावधान बताया गया है।
IPL 2026 में रियान पराग भी आ चुके हैं विवाद में
गौरतलब है कि IPL 2026 में इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी वेपिंग विवाद में फंस चुके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच के दौरान दूसरी पारी के 16वें ओवर में उन्हें ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए देखा गया था।
हालांकि, पहली गलती होने की वजह से उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। अब चहल से जुड़ा वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं और उन पर आगे होने वाली कार्यवाही पर चर्चा कर रहे हैं।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.