Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

कबड्डी न्यूज

टॉप पांच कबड्डी प्लेयर्स जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं

Published at :October 7, 2021 at 12:48 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
Post Featured Image

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

Gaurav Singh


पिछले कुछ वर्षों में इन खिलाड़ियों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

भारत में कबड्डी एक लोकप्रिय खेल है। देश की कबड्डी टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं। भारतीय टीम कबड्डी वर्ल्ड कप समेत कई टाइटल जीत चुकी है। हालांकि भारतीय प्लेयर्स को असली पहचान प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के जरिए मिली। कबड्डी को पॉपुलर बनाने में पीकेएल का सबसे बड़ा योगदान रहा। बेहतरीन टीवी कवरेज, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार और दिग्गज टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की वजह से इस लीग ने कबड्डी को एक नया आयाम दे दिया।

प्रो कबड्डी लीग का जबसे आगाज हुआ है तब से हर कोई खिलाड़ियों के बारे में काफी अच्छी तरह से जानने लगा है। इस लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी काफी पॉपुलर हुए हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें लोग काफी फॉलो करने लगे हैं।

हम आपको इस आर्टिकल में उन टॉप पांच कबड्डी प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

1. राहुल चौधरी (3 लाख 37 हजार)

राहुल चौधरी देश में कबड्डी के सबसे बड़े स्टार प्लेयर्स में से एक हैं। वो ना केवल पीकेएल बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं। राहुल चौधरी पीकेएल में 800 प्वॉइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने चौथे सीजन में बेस्ट रेडर का अवॉर्ड भी जीता था। इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए हैं। यही वजह है कि वो कबड्डी के लोकप्रिय प्लेयर्स में से एक बन गए हैं।

राहुल चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। इसी वजह से फैंस के साथ उनका जुड़ाव काफी ज्यादा बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हो गए हैं। राहुल चौधरी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कबड्डी प्लेयर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल मिलाकर 3 लाख 37 हजार फॉलोअर्स हैं।

2. पवन सेहरावत (3 लाख 29 हजार)

पवन सेहरावत प्रो कबड्डी लीग के बड़े सितारे हैं। छठे सीजन में बेंगलुरु बुल्स को प्रो कबड्डी लीग का टाइटल जिताने में बड़ा योगदान था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 22 प्वॉइंट हासिल किए थे और पीकेएल फाइनल में ये किसी भी रेडर का बेस्ट परफॉर्मेंस है। इसके अलावा उनका शानदार फॉर्म सातवें सीजन में भी जारी रहा और उन्होंने 300 रेड प्वॉइंट हासिल किए।

यही वजह है कि परदीप नरवाल, नवीन कुमार और राहुल चौधरी की तरह पवन सेहरावत भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर उनके 3 लाख 29 हजार फॉलोअर हैं।

3. अजय ठाकुर (2 लाख 98 हजार)

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान अजय ठाकुर तीसरे नंबर पर हैं। अजय ठाकुर का परफॉर्मेंस जितना बेहतर प्रो कबड्डी लीग में रहा है उतना ही जबरदस्त खेल उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी किया है। उन्होंने कुल मिलाकर अपने करियर में अभी तक 120 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 797 रेड प्वॉइंट हासिल किए हैं।

पीकेएल में अजय ठाकुर किसी भी टीम के लिए खेलते हैं फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अजय ठाकुर के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 98 हजार फॉलोअर्स हैं और इस लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं।

4. परदीप नरवाल (2 लाख 78 हजार)

परदीप नरवाल लीग के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने लगभग अकेले दम पर पटना पाइरेट्स को तीन बार पीकेएल की ट्रॉफी जिताई थी। “डुबकी किंग” के नाम से मशहूर परदीप नरवाल किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं। अपने पीकेएल करियर में परदीप ने कुल मिलाकर 1169 प्वॉइंट हासिल किए हैं।

वह पीकेएल में पटना पाइरेट्स की पहचान बन चुके थे और फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थे। जब भी वो रेड करने जाते थे पूरा स्टेडियम उनके नाम के शोर से गूंज उठता था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें काफी फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर परदीप नरवाल के 2 लाख 78 हजार फॉलोअर हैं। आगामी सीजन में वह यूपी योद्धा के लिए खेलेंगे।

5. नवीन कुमार (1 लाख 52 हजार)

"नवीन एक्सप्रेस" के नाम से मशहूर इस युवा रेडर ने बेहद कम समय में ही काफी सफलता हासिल कर ली है। नवीन एक ही सीजन में 300 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले सबसे युवा कबड्डी खिलाड़ी हैं और सातवें सीजन में दबंग दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में उनका सबसे ज्यादा योगदान था।

दबंग दिल्ली की तरफ से खेलते हुए नवीन कुमार ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स भी काफी हो गए हैं। नवीन कुमार के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 52 हजार फॉलोअर्स हैं।

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.