पीकेएल 9 में दबंग दिल्ली का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल

(Courtesy : PKL)
डिफेंडिंग चैंपियन इस सीजन का पहला मैच खेलेगी।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 9वां सीजन अक्टूबर में खेला जाएगा। 22 अक्टूबर से 9वें सीजन का आगाज होगा। आगामी पीकेएल सीजन के लिए दबंग दिल्ली अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। टीम ने ऑक्शन के दौरान कुछ बेहतरीन प्लेयर्स का चयन किया था। इस बार टीम ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। पिछले पीकेएल सीजन दिल्ली की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन उनमें से कुछ खिलाड़ी इस सीजन कोच के रूप में नजर आएंगे तो वहीं कुछ खिलाड़ी दूसरी टीमों में चले गए हैं। दबंग दिल्ली ने पीकेएल-9 के ऑक्शन से पहले स्टार रेडर नवीन कुमार को रिटेन किया था। इसके अलावा बीते पीकेएल सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजय मलिक को भी टीम ने रिटेन किया था। वहीं ऑक्शन के दौरान उन्होंने अमित हूडा, संदीप धुल और आशु मलिक जैसे प्लेयर्स का चयन किया।
पीकेएल के 9वें सीजन का उदघाटन मुकाबला दबंग दिल्ली और यू-मुम्बा के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली की टीम अपने सभी मुकाबले बेंगलुरू और पुणे में खेलेगी। टीम अपने ज्यादातर मैच बेंगलुरू में खेलेगी और उसके बाद आखिरी के चार मैच पुणे में खेलेगी। आइए जान लेते हैं पीकेएल के 9वें सीजन में दबंग दिल्ली का शेड्यूल क्या है।
दबंग दिल्ली का पूरा पीकेएल शेड्यूल
तारीख - समय - मुकाबला
7 अक्टूबर - 7:30 PM - दबंग दिल्ली vs यू-मुम्बा
10 अक्टूबर - 8:30 PM - दबंग दिल्ली vs गुजरात जायंट्स
12 अक्टूबर - 8:30 PM - दबंग दिल्ली vs यूपी योद्धा
15 अक्टूबर - 8:30 PM - दबंग दिल्ली vs तेलुगु टाइटंस
17 अक्टूबर - 8:30 PM - दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीलर्स
21 अक्टूबर - 9:30 PM - दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स
26 अक्टूबर - 8:30 PM - दबंग दिल्ली vs बंगाल वॉरियर्स
29 अक्टूबर - 7:30 PM - दबंग दिल्ली vs बेंगलुरू बुल्स
30 अक्टूबर - 8:30 PM - दबंग दिल्ली vs तमिल थलाइवाज
1 नवंबर - 7:30 PM - दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन
4 नवंबर - 8:30 PM - दबंग दिल्ली vs जयपुर पिंक पैंथर्स
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.