पीकेएल 9 में गुजरात जायंट्स का शेड्यूल और टाइम टेबल

टीम को अपने पहले टाइटल का इंतजार है।
गुजरात जायंट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई है। हेड कोच राम मेहर सिंह की अगुवाई में टीम की निगाहें इस बार टाइटल पर होंगी। टीम चाहेगी कि वो अपने खिताब का सूखा खत्म करें। अगर हम गुजरात जायंट्स की बात करें तो उनकी टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। रेडिंग में टीम के पास ज्यादातर युवा ही प्लेयर हैं। केवल चंद्रन रंजीत ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास ज्यादा अनुभव है। वहीं डिफेंस में बलदेव सिंह, रिंकू और संदीप कंडोला टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे।
इस टीम ने बीते पीकेएल सीजन लीग स्टेज में 22 में से 10 मुकाबले जीते थे, आठ हारे और चार मैच टाई खेले थे। वो प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर रहे और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। हालांकि वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात जायंट्स की सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि वो नॉकआउट के मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर पाते हैं। हालांकि कोच राम मेहर सिंह के पास पीकेएल ट्रॉफी जीतने का अनुभव है और शायद इस बार गुजरात नॉक आउट का तिलिस्म तोड़कर आगे बढ़ पाए। उससे पहले जान लेते हैं कि गुजरात जायंट्स की टीम कब-कब अपने मुकाबले खेलने वाली है और उनका पूरा पीकेएल शेड्यूल क्या है।
गुजरात जायंट्स का पूरा पीकेएल शेड्यूल
तारीख – समय – मुकाबला
अक्टूबर 8 – 8:30 PM – गुजरात जायंट्स vs तमिल थलाइवाज
अक्टूबर 10 – 8:30 PM – गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली
अक्टूबर 14 – 9:30 PM – गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटन
अक्टूबर 15 – 7:30 PM – गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
अक्टूबर 19 – 7:30 PM – गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धा
अक्टूबर 22 – 9:30 PM – गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स
अक्टूबर 26 – 7:30 PM – गुजरात जायंट्स vs यू-मुम्बा
अक्टूबर 29 – 8:30 PM – गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस
अक्टूबर 31 – 7:30 PM – गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स
नवंबर 5 – 7:30 PM – गुजरात जायंट्स vs बंगाल वॉरियर्स
नवंबर 6 – 7:30 PM – गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरू बुल्स
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.