Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: जयपुर को हराकर टॉप-3 में पहुंचा बंगाल, पुणे ने दिल्ली को हराया

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 25, 2022 at 4:31 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: जयपुर को हराकर टॉप-3 में पहुंचा बंगाल, पुणे ने दिल्ली को हराया

(Courtesy : PKL)

मनिंदर ने इस मैच में अपने करियर के 900 रेड पॉइंट पूरे किए।

अपने कप्तान औऱ स्टार रेडर मनिंदर सिंह (13 अंक) के सीजन के 11वें सुपर-10 की बदौलत मौजूदा चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 75वें मैच में सोमवार को पहले सीजन के विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-22 से हरा दिया। इस जीत के साथ बंगाल टॉप-3 में पहुंच गए हैं।

मनिंदर ने इस मैच में अपने करियर के 900 रेड पॉइंट पूरे किए और अपनी टीम को पीकेएल सीजन 8 की सातवीं जीत दिलाई। यह जयपुर की पांचवीं हार है। जयपुर के लिए अर्जुन देसवाल ने हमेशा की तरह चमकदार खेल दिखाते हुए 10 अंक लिया लेकिन डिफेंस (4 अंक) और दूसरे रेडरों का साथ नहीं मिलने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। बंगाल के डिफेंस ने 10 अंक लिए।

इसके बाद देसवाल और हेगड़े ने अपनी-अपनी टीमों के एक-एक अंक दिलाया लेकिन मोहम्मद नबीबक्श को बेहतरीन तरीके से लपक कप संदीप ढुल ने जयपुर को 7-6 से आगे कर दिया। अब देसवाल डू ओर डाई रेड पर थे। वह अंक लेकर लौटे और लीड 2 की कर दी।

https://www.youtube.com/watch?v=zgvwE2Py0e8

अगली रेड पर नबी ने साहुल को आउट कर मनिंदर को रिवाइव कराया। मनिंदर डु ओर डाई रेड पर आए और दो अंक ले आए। साथ ही मनिंदर ने 900 रेड प्वाइंट्स का आंकड़ा छुआ। फिर बंगाल के डिफेंस ने देसवाल को डैश कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 14-11 से बंगाल के पक्ष में था।

ब्रेक के बाद बंगाल ने जयपुर को ऑल आउट की कगार पर धकेला दिया। मनिंदर ने दीपक सिंह और नितिन रावल को आउट कर बंगाल को 18-12 से आगे कर दिया। आलइन के बाद विशाल माने ने देसवाल के खिलाफ गलती की। अगली रेड पर मनिंदर ने पीकेएल मैच का पहला सुपर रेड लिया और बंगाल को 21-13 से आगे कर दिया।

जय़पुर के लिए फिर सुपर टैकल आन था। मनिंदर डु ओर डाई रेड पर गए। वह फिर अंक लेकर आए और इस पीकेएल सीजन का 11वां सुपर-10 पूरा किया। फिर मनिंदर ने संदीप ढुल और अमित को आउट कर जयपुर को दूसरी बार ऑल आउट किया। स्कोर 27-14 हो गया था।

बंगाल ने इसके बाद लगातार तीन अंक लिए जबकि जयपुर को एक अंक ही मिला। जयपुर ने अगले रेड पर मनिंदर को बाहर किया तो बंगाल ने देसवाल को बाहर कर हिसाब बराबर किया। पांच मिनट बचे थे और बंगाल अभी भी 33-18 से आगे थे। हालांकि बंगाल ने जल्द ही जयपुर को तीसरी बार समेट कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।

पूरे मैच में दबंग दिल्ली के डिफेंडरों ने सिर्फ चार अंक हासिल किए

अपने डिफेंस (13 अंक) के शानदार तालमेल के दम पर पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 76वें मैच में सोमवार को बीते साल के फाइनलिस्ट दबंग दिल्ली केसी को 42-25 के अंतर से हरा दिया। दिल्ली की यह सीजन की चौथी हार है जबकि पल्टन को छठी जीत मिली है।

आज के पीकेएल मैच में पल्टन की जीत में दिल्ली के डिफेंस का बड़ा हाथ रहा। पूरे मैच में दिल्ली के डिफेंडरों ने सिर्फ चार अंक हासिल किए। नवीन एक्सप्रेस की गैरमौजूदगी में रेडरों ( 19 अंक) ने अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, पल्टन ने शुरुआत से ही डिफेंस के दम पर दबाव बनाए रखा अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिलाई। पल्टन के लिए अच्छी बात यह रही कि उसके तीन बड़े रेडरों ने चमकदार खेल दिखाया और 21 अंक लिए।

https://www.youtube.com/watch?v=U9h4wXbtPu4

छह मिनट के बाद स्कोर 4-4 था लेकिन पल्टन ने जल्द ही दिल्ली को ऑल आउट कर 11-5 की लीड ले ली। इसके बाद पल्टन  एक समय 18-7 की लीड ले रखी थी। दिल्ली की टीम जल्द ही दूसरी बार ऑल आउट हुई और पल्टन 23-10 से आगे हो गए थे। ब्रेक के बाद पल्टन ने मंजीत को आउट कर लीड दोगुनी कर दी।

इसके बाद पल्टन के डिफेंस ने दो गलतियां कीं। पिछली रेड पर विजय मलिक टच प्वाइंट लेकर गए थे लेकिन अगली रेड पर वह लपक लिए गए। फिर असलम डू ओर डाई रेड पर गए और दो शिकार कर लौटे। इसके बाद पल्टन के डिफेंस ने नीरज को लपक दिल्ली को दूसरी बार ऑल आउट कर स्कोर 34-17 कर दिया।

[KH_RELATED_NEWS title="Related News |ARTICLE CONTINUES BELOW"][/KH_RELATED_NEWS]

10 मिनट बचे थे और 19 अंक से आगे थे। यहां से दिल्ली की वापसी मुश्किल थी। दिल्ली ने हालांकि ब्रेक के बाद तीन अंक लेकर फासले को पाटने की कोशिश की। इसके बाद मोहित डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर गए। फिर डू ओर डाई पर आशू गए लेकिन पल्टन के डिफेंस ने उनका शिकार कर लिया।

अब पीकेएल मैच में पांच मिनट बचे थे और 40-21 के स्कोर के साथ पल्टन की जीत तय थी। दिल्ली अपने डिफेंस के कारण पिछड़ रहे थे। डिफेंस को अब तक सिर्फ चार सफलता मिली थी। इस बीच पल्टन के सोमवीर ने अपना हाई-5 पूरा किया करते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.