Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग: नवीन ने दबंग दिल्ली को हार से बचाया, बेंगलुरू बुल्स ने जीता अपना मैच

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 27, 2021 at 3:38 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग: नवीन ने दबंग दिल्ली को हार से बचाया, बेंगलुरू बुल्स ने जीता अपना मैच

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

टीमों के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिला।

नवीन एक्सप्रेस नाम से मशहूर हो चुके युवा रेडर नवीन कुमार ने अंतिम रेड पर एक अंक लेते हुए शेरेटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरू में जारी प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 13वें मैच में रविवार को दबंग दिल्ली केसी को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ हार से बचा लिया। नवीन की अंक की बदौलत दिल्ली ने गुजरात को 24-24 से टाई पर रोक दिया।

नवीन ने एक एसे मुकाम पर अपनी टीम के लिए अंक बटोरा जब वह डू ओर डाई रेड पर थे औऱ उनकी पीछे चल रही थी। इस मैच में सिर्फ एक बार आउट होने वाले नवीन ने कुल 11 अंक अपनी झोली में डाले और गुजरात के राकेश नरवाल (9 अंक) तथा राकेश सुंगरोया (5 अंक) की मेहनत पर पानी फेर दिया। दोनों टीमों का यह तीसरा मैच था। दिल्ली ने इससे पहले के दोनों मुकाबले जीते थे जबकि गुजरात को एक मैच में जीत और एक में हार मिली थी। अंक तालिका की बात की जाए तो 12 टीमों के बीच दिल्ली 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात नौ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंज चुका है।

बहरहाल, इस रोमांचक मुकाबले के शुरुआती 10 मिनट में स्कोर 7-7 था। नवीन ने शुरुआती पांच रेड पर पांच अंक लेते हुए गुजरात पर शुरुआती दबाव बनाया। हालांकि गुजरात ने इस दबाव से उबरते हुए बढ़त भी ले ली। अंकों की आंखमिचौली चलती रही। दिल्ली की ओर से जहां नवीन चपल थे वहीं गुजरात की ओर से राकेश नरवाल औऱ आलराउंडर राकेश सुंगरोया लगातार अंक बटोर रहे थे।

नवीन ने प्रो कबड्डी लीग के इस मैच के 13वें मिनट में दिल्ली के लिए डू ओर डाई रेड पर बोनस लिया और स्कोर 8-9 किया। दिल्ली के पाले में हालांकि सिर्फ चार खिलाड़ी रह गए थे। नवीन ने अगली रेड पर एक औऱ अंक लेकर स्कोर 9-9 कर दिया। पहले हाफ के खत्म होने में पांच मिनट बाकी थे औऱ दिल्ली 10-9 से लीड कर रही थी।

डू ओर डाई रेड पर आए विजय को लपकते हुए गुजरात ने 10-10 की बराबरी कर ली लेकिन दिल्ली के डिफेंडरों ने एक बार फिर अपनी टीम को आगे कर दिया। नवीन फिर आए और इस मैच का आठवां अंक लेकर टीम को 12-10 से आगे कर दिया। राकेश नरवाल पीछे नही थे, सतीश को आउट कर उन्होंने स्कोर 11-12 कर दिया। हाफ टाइम की अंतिम रेड नवीन ने ली, जो खाली। लेवह 13 रेड्स के बाद एक बार भी आउट नहीं हुए।

ब्रेक के बाद नवीन की रेड खाली गई लेकिन राकेश नरवाल ने अपनी टीम को एक अंक दिलाते हुए स्कोर 12-12 कर दिया। इसके बाद गुजरात को लीड मिल चुकी थी लेकिन नवीन ने अपना नौवां अंक लेते हुए स्कोर बराबर किया और फिर डिफेंडरों ने दिल्ली को 15-14 से आगे किया। नवीन ने अगली रेड पर करियर का 35वां और इस सीजन का तीसरा सुपर-10 पूरा कर दिल्ली को 16-14 से आगे किया।

राकेश नरवाल ने रेड पर बोनस सहित दो अंक लेकर स्कोर 19-20 कर दिया। इसके बाद राकेश आए और दो अंक लेकर गुजरात को 21-20 से आगे कर दिया। दिल्ली ने इसके बाद दो अंक लेकर 22-21 की लीड ली। अंतिम पांच मिनट बचे थे औऱ नवीन वापस आ चुके थे। अंक नहीं मिल रहे थे। इसी बीच विजय डू ओर डाई रेड पर गए और लपके गए। गुजरात बराबरी कर चुका था।

अगली रेड पर महेंदर लाबी के बाहर गए और दिल्ली को लीड दिला दी। गुजरात ने डू ओर डाई रेड पर आए नीरज को पकड़कर 23-23 की बराबरी कर ली। राकेश ने कप्तान जोगिंदर को आउट कर गुजरात को 24-23 से आगे कर दिया। अब अंतिम रेड बाकी थी और वह दिल्ली के लिए डू ओर डाई रेड थी। नवीन ने एडवांस टैकल के लिए आए रवींदर पहल को आउट कर अपनी टीम को प्रो कबड्डी लीग में हार से बचा लिया।

बेंगलुरू बुल्स ने बंगाल को हराया

सब्सीट्यूट जैन कुन ली ने अंतिम पलों में मैट पर एंट्री मारी और बेंगलुरू बुल्स को बंगाल वारियर्स के खिलाफ जीत हासिल करने वाला अंतर दे दिया। बंगाल वारियर्स के इस्माइल नबीबक्श ने कबड्डी के मैट पर कुश्ती जैसा नजारा पेश करते हुए मैच को टाई कराने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वह अपनी टीम को शेरेटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरू में जारी प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 14वें मैच में बुल्स के हाथों एक अंक के अंतर से हार से नहीं बचा सके।

दोनों टीमों का यह तीसरा मैच था। बंगाल को इससे पहले के दोनों मुकाबलों में जीत मिली थी जबकि बुल्स को एक मैच में जीत और एक मैच में हार मिली थी। इस जीत ने बुल्स को 10 अंकों के साथ 12 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है जबकि बंगाल 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है।

यह मैच पूरी तरह कप्तानों के नाम रहा। बुल्स के कप्तान पवन सहरावत ने 15 अंक अपने नाम किए जबकि बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने  17 अंक जोड़े। नबीबक्श ने भी बंगाल के लिए आठ अंक जुटाए। बुल्स के लिए चंद्रन रंजीत ने छह अंक जोड़े। दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की। एक समय स्कोर बंगाल के पक्ष में 5-3 था लेकिन कप्तान मनिंदर सिंह के सुपर रेड (4 अंक) ने बुल्स के डिफेंस की कलई खोल दी और उसे आलआउट कर 11-3 की लीड ले ली। चंद्रन रंजीत ने एक अंक हासिल कर स्कोर 5-13 किया औऱ कप्तान पवन सेहरावत को अंदर किया। पवन हालांकि आते ही मनिंदर द्वारा बाहर किए गए।

मैच का रोमांच अभी बाकी था। अपनी अगली रेड पर पवन ने सात अंक लिए और बुल्स को आलआउट कर अपनी टीम को 16-15 की लीड दिला दी। इसी बीच मनिंदर ने सुपर-10 पूरा किया और अपनी टीम को 17-17 की बराबरी दिला दी। पवन ने बोनस के साथ अपना आठवां अंक लेकर बुल्स को आगे किया। मनिंदर इस हाफ के अंतिम रेड पर हालांकि खाली हाथ आए।

ब्रेक के बाद रेड पर आए पवन को एंकल होल्ड कर मो. नबीबक्श ने स्कोर 18-18 कर दिया। अंकों की उठापठक चल रही थी। दूसरे हाफ में पांच मिनट बीतने के बाद दोनों टीमें 19-19 की बराबरी पर थीं। डू ओर डाई रेड पर आकाश आए और बुल्स के डिफेंडरों ने उन्हें टैकल कर पवन को मैट पर वापस बुलाया। पवन ने आते ही अंक बटोरा और अपनी टीम को 21-19 से आगे कर दिया। मनिंदर ने अगली रेड पर अंक लिया और फिर पवन ने एक अंक लेकर अपना सुपर-10 पूरा किया। अगली रेड पर आए मनिंदर को आउट कर बुल्स ने तीन अंकों की लीड ले ली।

बंगाल के लिए सुपर टैकल आन था। पवन आए और वह एक अंक लेकर चले गए। अब बुल्स की लीड चार अंकों की हो चुकी थी। बंगाल को 10वें मिनट के अंतिम सेकेंड में एक और अंक मिला। स्कोर 21-24 हो चुका था। ब्रेक के बाद बुल्स ने बंगाल को आलआउट कर 28-21 की अहम लीड ले ली।

मनिंदर रेड पर दो अंक लेकर बंगाल को 32-31 से आगे कर दिया। एक मिनट का खेल बाकी था। पवन को बंगाल ने आउट किया लेकिन वह बोनस ले चुके थे। स्कोर 32-33 था। अगली रेड पर आकाश को टैकल बुल्स ने स्कोर 33-33 कर दिया। स्थानपन्न पर आए जैन कुन ली ने आते ही दो अंक लेकर बुल्स को 35-33 से आगे कर दिया।

मनिंदर ने हालांकि अपनी अगली रेड पर एक अंक लेकर स्कोर 34-35 कर दिया। अब पवन अपनी टीमके अंतिम रेड पर थे। वह अंक लेकर गए औऱ स्कोर 36-34 कर दिया। नबीबक्श अंतिम रेड पर आए थे। उन्होंने महेंदर को आउट किया और अपनी टीम को कुछ अंक दिलाने के लिए आगे जाने लगे लेकिन महेंदर ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कबड्डी के मैट पर कुश्ती का नजारा था। नबी आगे नहीं जा सके और इस तरह बुल्स ने यह मैच 36-35 से जीत लिया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.