Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल-6 हाइलाइट्स : मुंबई और केरला ने 1-1 से ड्रॉ खेला

Published at :December 6, 2019 at 4:43 AM
Modified at :December 6, 2019 at 4:56 PM
Post Featured Image

Gaurav Singh


इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में गुरुवार को मुंबई फुटबॉल एरीना में मुंबई सिटी एफसी और केरला ब्लास्टर्स ने रोमांचक ड्रॉ खेला। पहला हाफ सूखा रहने के बाद दूसरे हाफ में दो गोल हुए और दोनों टीमें 1-1 के स्कोरलाइन के साथ अंक बांटने पर मजबूर हुईं।

मैच के दोनों गोल दूसरे हाफ में सिर्फ दो मिनट के अंतराल पर हुए। केरला ने पहला गोल कर बढ़त ली लेकिन दो मिनट बाद मेजबान टीम ने बराबरी कर ली। इस बराबरी के गोल ने मुंबई को प्वॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंचा दिया है। ओडिशा सातवें स्थान पर फिसल गई है। केरला आठवें स्थान पर ही कायम है। यह मुंबई का सात मैचों में चौथा और केरला का तीसरा ड्रॉ है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] पहला हाफ गोलरहित लेकिन रोमांचक रहा। केरला ने ठोस शुरुआत की और अटैक पर अटैक किए। हालांकि, इसके बावजूद केरला की टीम मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर को छका नहीं सकी। मैच का सबसे अच्छा मौका केरला के मेसी बोउली ने बनाया। मेसी ने मुंबई के खिलाफ 25वें मिनट में प्रयास किया। एक शानदार बाइसिकिल किक से उन्होंने अमरिंदर को छकाने की कोशिश की लेकिन मुंबई के गोलकीपर ने डाइव लगाते हुए शानदार सेव किया और अपनी टीम को पिछड़ने से बचा लिया। 42वें मिनट में मुंबई ने केरल के गोलकीपर टीपी रहनेश की जबरदस्त परीक्षा ली, जिसमें रहनेश सफल रहे। इस हाफ में तीन यलो कार्ड दिखाए गए। [embed]https://youtu.be/-lJX8dAljK8[/embed] [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है "][/KH_RELATED_NEWS] रेहनेश ने दूसरे हाफ में भी अपनी शानदार गोलकीपिंग से मुंबई को गोल नहीं करने दिए। इस बीच केरला ने बदलाव कर सैमुएल को मैदान पर भेजा और सहल अब्दुल समद को बाहर बुलाया। मेसी ने 75वें मिनट में पोस्ट के सामने से गेंद को नेट में डाल केरला को 1-0 से आगे कर दिया। मेसी जश्न से पूरी तरह बाहर आ पाते, उससे पहले ही उनका जश्न फीका पड़ गया क्योंकि अमीने चेरमिति ने 77वें मिनट में मुंबई के लिए बराबरी का गोल कर दिया।चेरमिति ने यह गोल रिबाउंड पर किया और दोनों टीमों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.