Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

भारतीय कबड्डी इतिहास के टॉप 10 सबसे बढ़िया खिलाड़ी

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :July 29, 2025 at 2:21 PM
Modified at :July 29, 2025 at 2:21 PM
भारतीय कबड्डी इतिहास के टॉप 10 सबसे बढ़िया खिलाड़ी

इन खिलाड़ियों ने कबड्डी की लोकप्रियता को बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया है।

कबड्डी का खेल काफी पुराना है। भारत में ही सबसे पहले कबड्डी की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से यह कई देशों में खेला जाने लगा। भारत का हमेशा से ही कबड्डी में दबदबा रहा है। इसकी वजह यह है कि भारत के पास हमेशा से ही बेहतरीन प्लेयर्स रहे हैं। कई सारे खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल के जरिए टीम इंडिया को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है।

प्रो कबड्डी लीग के आने के बाद इस खेल की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई। पीकेएल की वजह से भारत को कई स्टार प्लेयर मिले जिन्होंने वर्ल्ड लेवल पर जबरदस्त खेल दिखाया। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि भारतीय कबड्डी इतिहास के टॉप-10 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी कौन-कौन हैं।

भारतीय कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी-

10. मोहित छिल्लर

Watch Mohit Chillar in action in PKL

मोहित छिल्लर भारत के सबसे बेहतरीन डिफेंडर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने भारत को कई मैचों में जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है।

कबड्डी वर्ल्ड कप, एशियन कबड्डी चैंपियनशिप, दुबई कबड्डी मास्टर्स और एशियन गेम्स 2018 में उनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा था। वहीं अपने पीकेएल करियर में उन्होंने 109 मैचों में 277 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे जिसमें 18 हाई फाइव शामिल थे।

9. संदीप नरवाल

संदीप नरवाल भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। वो ना केवल डिफेंस बल्कि अटैक में भी माहिर थे। कबड्डी के खेल में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 2021 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वह 2016 के कबड्डी वर्ल्ड कप, एशियन कबड्डी चैंपियनशिप और दुबई कबड्डी मास्टर्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। अपने पीकेएल करियर में नरवाल ने 360 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे जिसमें 18 हाई फाइव और 285 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे।

8. मंजीत छिल्लर

Watch Manjeet Chillar in action in PKL

मंजीत छिल्लर ने लगभग एक दशक तक भारतीय कबड्डी में अपना अहम योगदान दिया। वो 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और उन्हें 2015 में अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

इसके अलावा मंजीत 2014 के एशियन इंडोर गेम्स, 2016 के कबड्डी वर्ल्डकप और 2018 के दुबई कबड्डी मास्टर्स का भी हिस्सा रहे थे। अगर उनके पीकेएल करियर की बात करें तो मंजीत छिल्लर ने 220 रेड पॉइंट्स और 400 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे।

7. दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा ने एक ऑलराउंडर के तौर पर भारत के लिए काफी जबरदस्त खेल अपने करियर में दिखाया। वो 2016 में कबड्डी वर्ल्ड कप और 2016 में ही साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा एशियन गेम्स के दौरान उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को कांस्य पदक भी जिताया था। जहां तक उनके पीकेएल करियर का सवाल है तो उन्होंने 1020 रेड पॉइंट्स और 99 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे।

6. जसवीर सिंह

जसवीर सिंह अपने जमाने के जबरदस्त रेडर थे। वो 2014 के एशियन गेम्स और 2016 के वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा थे। पीकेएल के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स को टाइटल जिताने में उनका योगदान काफी अहम रहा था। जसवीर सिंह ने अपने करियर में 380 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे जिसमें 7 सुपर-10 थे। इसके अलावा 32 टैकल पॉइंट्स भी उनके नाम थे।

5. पवन सेहरावत

Pawan Sehrawat
Pawan Sehrawat (Credits: @pawan_sehrawat)

पवन सेहरावत की अगर बात करें तो वो जबरदस्त रेडर और डिफेंडर हैं। वो कबड्डी फैंस के बीच हाई फ्लायर के नाम से मशहूर हैं। इस समय भारतीय टीम की कप्तानी उनके पास ही है। उन्हें 2023 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2023 में और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जिताया था। इसके अलावा वो 2019 में साउथ एशियन गेम्स जीतने वाली कबड्डी टीम का भी हिस्सा थे।

पवन सेहरावत का पीकेएल रिकॉर्ड भी काफी जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 1318 रेड पॉइंट्स लिए हैं जिसमें 70 सुपर 10 और 44 सुपर रेड हैं। इसके अलावा डिफेंस में भी वो 70 टैकल पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं।

4. परदीप नरवाल

PKL 11: Pardeep Narwal's Bengaluru Bulls vs Gujarat Giants ends in 8th tied match of Pro Kabaddi 2024
Pardeep Narwal in action in PKL

‘डुबकी किंग’  परदीप नरवाल भारत के सबसे सफल रेडर हैं। वो टीम इंडिया के लिए चार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा उनका पीकेएल रिकॉर्ड काफी जबरदस्त रहा है जिसे तोड़ पाना आसान नहीं होगा। उनके नाम पीकेएल में सबसे ज्यादा 1800 रेड पॉइंट्स का रिकॉर्ड है। वो यह कारनामा करने वाले इकलौते रेडर हैं। उन्होंने अपने पीकेएल करियर में 88 सुपर 10 और 82 सुपर रेड लगाए थे।

3. राकेश कुमार

राकेश कुमार भारत के बेहतरीन डेकोरेटेड प्लेयर्स में से एक रहे हैं। उनका करियर काफी लंबा रहा है और टीम इंडिया को उन्होंने कई सारे मुकाबले जिताए। कबड्डी में उनके जबरदस्त खेल को देखते हुए उन्हें 2011 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

राकेश कुमार ने भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी भी की थी और 2006, 2010 और 2014 के एशियन गेम्स स्क्वॉड का हिस्सा थे। इसके अलावा वो दो वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं। उन्होंने अपने पीकेएल करियर में 186 रेड पॉइंट्स और 74 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे।

2. अजय ठाकुर

Ajay Thakur
Ajay Thakur in PKL

अजय ठाकुर भारतीय कबड्डी का जाना-माना नाम हैं। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2016 के कबड्डी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2014 के एशियन गेम्स, 2018 के दुबई कबड्डी मास्टर्स और 2017 के एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी वो हिस्सा थे।

अजय ठाकुर के पीकेएल करियर की बात करें तो वो भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने 794 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे जिसमें 29 सुपर 10 थे। वो पीकेएल के 12वें सीजन में पुनेरी पलटन की कोचिंग करते नजर आएंगे।

1. अनूप कुमार

Watch Anup Kumar in action in PKL

अनूप कुमार भारतीय कबड्डी के महानतम खिलाड़ी हैं। भारतीय कबड्डी अगर आज इस मुकाम पर है तो इसमें काफी बड़ा योगदान अनूप कुमार का है। वो 2006 के साउथ एशियन गेम्स, 2008 के एशियन बीच गेम्स, 2013 के एशियन इंडोर और मार्शल आर्ट्स गेम्स, 2014 के एशियन गेम्स, 2016 के साउथ एशियन गेम्स और 2016 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

कबड्डी में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए उन्हें 2012 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वो 2018 में प्रोफेशनल कबड्डी से रिटायर हो गए ते। उनका पीकेएल करियर भी काफी शानदार रहा था। ‘बोनस के बादशाह’ नाम से मशहूर अनूप कुमार ने अपने पीकेएल करियर में 527 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे और 69 टैरल पॉइंट्स भी उनके नाम थे।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का वर्तमान कप्तान कौन है?

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के वर्तमान कप्तान पवन सेहरावत हैं।

भारतीय कबड्डी के टॉप खिलाड़ी कौन हैं?

अनुप कुमार, अजय ठाकुर, परदीप नरवाल, राकेश कुमार, मंजीत छिल्लर आदि भारतीय कबड्डी के टॉप खिलाड़ी हैं।

पीकेएल का अब तक का सबसे बढ़िया खिलाड़ी कौन है?

“डुबकी किंग”, परदीप नरवाल, पीकेएल के अब तक के सबसे बढ़िया हैं। उनका पीकेएल रिकॉर्ड शानदार है और वह लीग में 1800 रेड पॉइंट्स पार करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement