Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पुनेरी पलटन के खिलाफ पटना पाइरेट्स को जीत जरूरी

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 5, 2022 at 4:21 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पुनेरी पलटन के खिलाफ पटना पाइरेट्स को जीत जरूरी

(Courtesy : PKL)

तीन बार की चैंपियन टीम के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन का 120वां मुकाबला तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन ने इस सीजन काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुके हैं। टीम अगर पटना पाइरेट्स को हरा देती है तो फिर उनके सेमीफाइनल में सीधे पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी और उन्हें प्लेऑफ खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं पटना पाइरेट्स की बात करें तो उनके लिए जीत जरूरी है, क्योंकि अब मिलने वाली हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। उन्होंने अभी तक 7 मुकाबले जीते हैं और 9 ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी वजह से पटना पाइरेट्स के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है।

स्क्वाड

पुनेरी पलटन

पलटन की टीम इस पीकेएल सीजन काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद है। उन्होंने अभी तक 20 में से 13 मुकाबले जीते हैं और पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मुकाबले उन्होंने टाई खेले हैं। टीम ने अपने पिछले मैच में दबंग दिल्ली को हरा दिया और अब पटना पाइरेट्स को हराकर वो टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेंगे। टीम के रेडर्स काफी अच्छा काम कर रहे हैं और आकाश शिंदे ने पिछले मैच में 16 प्वॉइंट लाकर दिखाया कि टीम उनके ऊपर भी काफी ज्यादा डिपेंड कर सकती है। हालांकि कप्तान फजल अत्राचली को डिफेंस में प्वॉइंट्स लाने होंगे। ये टीम की एक कमजोर कड़ी साबित हो सकती है।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन –

अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, मोहम्मद नबीबख्श, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, सोमबीर और फजल अत्राचली।

पटना पाइरेट्स

पाइरेट्स मुकाबला तो करती है लेकिन कुछ ही प्वॉइंट से वो हार जाते हैं। टीम के सारे खिलाड़ी मिलकर दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। व्यक्तिगत परफॉर्मेंस पर टीम ज्यादा निर्भर है और इसी वजह से टीम को वो सफलता नहीं मिल पाती है जिसकी उन्हें जरूरत है। सचिन तंवर इस सीजन उस तरह का कमाल नहीं दिखा सके हैं जैसा पिछले सीजन दिखाया था। रोहित गूलिया ने जरूर दमखम दिखाया है और मोहम्मदरेजा चियानेह ने जरूर बेहतरीन काम किया है लेकिन उनको बाकी डिफेंडर्स से उस तरह का सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है जैसा मिलना चाहिए। टीम के लिए अब सारे खिलाड़ियों का एकजुट होकर खेलना काफी जरूरी है। कई सारे प्लेयर ऐसे रहे हैं जो अपनी क्षमता के हिसाब से योगदान नहीं दे पाए हैं और उनका अब चलना काफी जरूरी है। अब मिलने वाली हार उनका काम बिगाड़ सकती है।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

सचिन, नीरज कुमार, साजिन सी, मोनू, रोहित गूलिया, नवीन शर्मा और मोहम्मदरेजा चियानेह।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन के बीच पीकेएल में अभी तक कुल मिलाकर 18 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पटना पाइरेट्स ने 13 और पुनेरी पलटन को सिर्फ दो ही मैचों में जीत मिली है। वहीं तीन मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा है।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम में सारी निगाहें युवा रेडर आकाश शिंदे पर होंगी जिन्होंने अपने पिछले मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टीम उनसे एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वहीं पटना पाइरेट्स की टीम मोहम्मदरेजा चियानेह और रोहित गूलिया से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी।

सफलता का मंत्र

पटना पाइरेट्स को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके रेडर्स का चलना जरूरी होगा। सचिन तंवर को प्वॉइंट लाने होंगे क्योंकि रोहित गूलिया अकेले पड़ जा रहे हैं। वहीं पुनेरी पलटन की टीम चाहेगी कि डिफेंस में थोड़ा बेहतर करे। यही एक डिपार्टमेंट है जहां पर वो थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं।

फैंटेसी के लिए टीम

रोहित गूलिया, पंकज मोहित, आकाश शिंदे, नीरज कुमार, मोहम्मदरेजा चियानेह, अबिनेश नादराजन और सोमबीर।

क्या आप जानते हैं ?

पटना पाइरेट्स की टीम तीन बार पीकेएल का टाइटल जीत चुकी है। वहीं पुनेरी पलटन की टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है और इस बार उनके पास सुनहरा मौका है।

पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.